शादी के नाम पर 80 हजार ठगे, महिला गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के नाम पर वर पक्ष से लंबी रकम ठगने वाले एक और गिरोह का भंडाफोड़ सिविल लाइंस में हुआ। इस दौरान युवती समेत चार सदस्य फरार हो गए जबकि एक महिला सदस्य गिरफ्तार कर ली गई। पुलिस उसके फरार हुए साथियों की तलाश में जुटी है। राजस्थान के नेवाई, टोंक निवासी दिनेश कुमार एक दिन पहले अपनी मां के साथ शहर आया था। मंगलवार दोहपर उसने 100 नंबर पर सूचना देकर बताया कि शादी के नाम पर कुछ लोग उससे 80 हजार रुपये ऐंठकर भाग निकले हैं। गिरोह की एक महिला को उसने दबोच लिया है। 100 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला समेत भुक्तभोगियों को सिविल लाइंस थाने लाई।
वहां पूछताछ में नैनी निवासी आरोपी महिला ने बताया कि वह व उसके चार साथी गिरोह बनाकर यह फर्जीवाड़ा करते हैं। राजस्थान जाकर वहां लड़कों की शादी कराने के नाम पर सौदा तय करते हैं। फिर शहर लाकर फर्जी तरीके से शादी कराकर रुपये ले लेकर दुल्हन को साथ भेज देते हैं। इसी दौरान मौका पाकर दुल्हन बनी युवती भाग निकलती है और फिर रकम सभी आपस में बांट लेते हैं। पुलिस ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर पर आरोपी महिला व उसके अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उसके फरार साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।