फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   76 flats to be built on Mafia Atiq Ahmad plot, 2090 applied

प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद के प्लाट पर बन रहे फ्लैट को लेने के लिए मची होड़, अब तक आए इतने आवेदन

Wed, 20 Jul 2022 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 08:10 PM IST
सार

शहर के भूमाफियाओं और बाहुबलियों में शामिल रहे पूर्व सांसद अतीक अहमद के खौफ का दौर आज भी लोगों को दहशत में डाल देता है। ऐसे में जब अतीक के कब्जे से लूकरगंज में जमीन खाली करायी तो यह भी सवाल उठा था कि यहा पर बन रहे फ्लैट को खरीदने वालों की संख्या कम ही रहेगी।

विज्ञापन
76 flats to be built on Mafia Atiq Ahmad plot, 2090 applied
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोगों से जबरन जमीन हथियाने वाले भू माफिया और बाहुबली सांसद अतीक अहमद के कब्जे से खाली करायी जमीन पर बन रहे फ्लैट को हासिल करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लूकरगंज में अतीक से खाली करायी जमीन पर पीडीए की ओर से बनाए जा रहे 76 फ्लैट के लिए ऑन लाइन आवेदन करने वालों की संख्या दो हजार से ऊपर चली गई है। जबकि अभी आन लाइन आवेदन की प्रक्रिया के लिए अंतिम तिथि में 11 दिन शेष हैं। यानी 31 जुलाई तक इसके लिए ऑन लाइन आवेदन किया जा सकता है। ऐसे में पीडीए के अधिकारियों को उम्मीद है कि अंतिम तिथि तक ऑन लाइन आवेदन करने वालों की संख्या 3000 से ऊपर जा सकती है। 

विज्ञापन



शहर के भूमाफियाओं और बाहुबलियों में शामिल रहे पूर्व सांसद अतीक अहमद के खौफ का दौर आज भी लोगों को दहशत में डाल देता है। ऐसे में जब अतीक के कब्जे से लूकरगंज में जमीन खाली करायी तो यह भी सवाल उठा था कि यहा पर बन रहे फ्लैट को खरीदने वालों की संख्या कम ही रहेगी। लेकिन हकीकत ठीक इसके उलट रही। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत बन रहे इन 76 फ्लैट के लिए महज 20 दिनों में ही ऑन लाइन आवेदन करने वालों की संख्या 2090 तक पहुंच गई। जबकि आवेदन के लिए अभी 11 दिनों का समय शेष है।

विज्ञापन

ऐसे में यह आंकड़ा 3 हजार के ऊपर जाने की उम्मीद है। वहीं फ्लैट के निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए पीडीए के अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश दिए है। जिससे निर्धारित तिथि यानी दिसंबर 2022 तक निर्माण कार्य पूरा कराकर उसका कब्जा आवंटियों को दिया जा सके। पीडीए सचिव अजीत कुमार सिंह के मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी आवेदनकार्ताओं की सूची और जानकारियां सूडा को दी जाएगी। इसके बाद सूडा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत बनाए पात्रता पर इनकी परख करेगा। उसके बाद फाइनल सूची पीडीए को उपलब्ध कराएगा। इसके बाद पात्र आवेदनकर्ताओं की सूची से लॉटरी के जरिए फ्लैटों का आवंटन होगा। 

300 खाली प्लाटों के लिए अब 1500 आवेदन
पीडीए की ओर से विभिन्न आवासीय योजनाओं और कब्जा से खाली करायी गई जमीन के आवंटन के लिए भी आवेदन लिए जा रहे है। इसके अन्तर्गत झूंसी, नैनी और फाफामऊ में खाली पड़े 300 भूखंडों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया के अन्तर्गत अभी तक 1500 लोगों ने आवेदन किया है। इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर्ताओं के बीच बोली लगाकर भूखंडों का आवंटन किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed