{"_id":"5c09839dbdec2241ae4f5cd0","slug":"75-attendance-will-be-given-only-on-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 फीसदी उपस्थिति पर ही दे पाएंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 फीसदी उपस्थिति पर ही दे पाएंगे परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के एक नए निर्देश ने छात्रों और अभिभावकों की बेचैनी बढ़ा दी है। बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने को छात्र-छात्राओं के लिए एक जनवरी 2019 तक 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। सभी प्रधानाचार्यों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि छात्रों की उपस्थिति मानक के अनुसार नहीं होने पर उन्हें परीक्षा से रोक दिया जाए। बोर्ड की ओर से इस प्रकार का आदेश पहली बार जारी किया गया है।
सीबीएसई के पत्र में कहा गया है कि यह निर्णय हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद लिया गया है। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों में यह आदेश समान रूप से लागू होगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीएसई ने स्कूल प्रशासन से दसवीं एवं बारहवीं के बोर्ड के छात्रों की उपस्थिति की गणना एक जनवरी 2019 तक पूरी करने को कहा है। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि उपस्थिति कम रहने की दशा में वंचित किए गए परीक्षार्थी अपना पक्ष सीबीएसई के पास 15 जनवरी तक रख सकते हैं। गंगागुरुकुलम् की प्रधानाचार्या अल्पना डे ने बताया कि सीबीएसई का सर्कुलर मिल गया है इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।
दसवीं, बारहवीं का कार्यक्रम माह के अंत तक
प्रयागराज। सीबीएसई की दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा दिसंबर माह के अंत तक होगी। बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिसंबर और जनवरी में होंगी। सीबीएसई की परीक्षाएं हर वर्ष की भांति इस बार भी मार्च महीने में संभावित हैं।