फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   72 percent students present in au entrance exam

इविवि की प्रवेश परीक्षा में 72 फीसदी रही उपस्थिति

Fri, 02 Oct 2020 06:30 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
72 percent students present in au entrance exam
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में पीजीएटी-2 और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज (आईपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को हुई परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति 72.42 फीसदी रही। पहली पाली के मुकाबले दूसरी पाली की परीक्षा में उपस्थिति बेहतर रही। परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान एक छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे अलग कमरे में बैठाकर परीक्षा दिलाई गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पहली पाली में बीएड, एमए महिला अध्ययन, एमएससी बायोइंफॉर्मेटिक्स और दूसरी पाली में एमबीए/एमबीएआरडी, एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन, एमएससी एग्रीकल्चर साइंस (एग्रीकल्चरल केमेस्ट्री एंउ सॉयल साइंस), एमएड, एमए इन फिल्म थियेटर और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा थी। दोनों पालियों में हुई प्रवेश परीक्षा के लिए 11 शहरों में 30 ऑनलाइन केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से 15 केंद्र प्रयागराज में थे। परीक्षा के लिए कुल 8013 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 5847 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलेज में एक परीक्षार्थी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे बुखार आ रहा था। उसे अलग कमरे में बैठाकर परीक्षा दिलाई गई।
विज्ञापन


पहली पाली की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 4942 में से 3479 यानी 70.40 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, दूसरी पाली के लिए 3131 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 2368 अभ्यर्थी (75.63 फीसदी) उपस्थित रहे। दो अक्तूबर को गांधी जयंती का अवकाश है। इसके बार तीन, चार एवं पांच अक्तूबर को पीजीएटी-2 एवं आईपीएस के अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इविवि की प्रवेश परीक्षा पांच अक्तूबर को समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed