फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यूपी बोर्ड में पहले दिन नहीं शुरू हो सका ग्रीवांस सेल

यूपी बोर्ड में पहले दिन नहीं शुरू हो सका ग्रीवांस सेल

Mon, 29 Apr 2019 01:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड में पहले दिन नहीं शुरू हो सका ग्रीवांस सेल
पहले दिन नहीं शुरू हो सका ग्रीवांस सेल
विज्ञापन

प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की समस्या के समाधान के लिए गठित ग्रीवांस सेल प्रयागराज क्षेत्रीय केंद्र में पहले दिन शुरू नहीं हो सका। बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों की सहायता के लिए गठित ग्रीवांस सेल में परीक्षार्थी ई-मेल और फोन से 2019 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षाओं से संबंधित अपनी समस्याओं (अपूर्ण परीक्षाफल, नाम संशोधन, जन्मतिथि संशोधन, विषय संशोधन) से जुड़े विवरण अपने-अपने परिक्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रात: 10 से शाम पांच बजे तक समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं। प्रयागराज क्षेत्रीय केंद्र अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि पहले दिन ग्रीवांस सेल शुरू नहीं हो सका, यह सोमवार से नियमित काम करेगा। परीक्षार्थी अपनी शिकायत क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज के फोन नंबर 0532-2423265 एवं ई-मेल roallahabad@gmail.com पर भेज सकते हैं।


कम अंक पाने वाले न हों निराश, अंकों के पैमाने से नहीं बनता कैरियर
प्रयागराज। हाईस्कूल में बढ़ोतरी तो इंटरमीडिएट के परिणाम में गिरावट दर्ज की गई है। अच्छे अंक के साथ परीक्षा पास करने वाले जहां खुश हैं तो यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक पाने से पीछे रह गए छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। मनोविज्ञानशाला उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मनोविज्ञानी डॉ. कमलेश तिवारी का कहना है कि परीक्षा पास करना ही एक विद्यार्थी का लक्ष्य नहीं होता है, अच्छे नागरिक बनने के लिए जीवन में अच्छे मूल्यों को उतारना आवश्यक है। डॉ. तिवारी का कहना है कि परीक्षार्थी अच्छे अंक पाने के बाद इस गुमान में न रहें कि हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा का अच्छा अंक उन्हें हर मुश्किल से आगे ले जाएगा। कम अंक पाने वाले निराश हुए बिना आगे की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed