फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीडब्ल्यूडी की सड़कों की जांच में मिली गड़बड़ी

पीडब्ल्यूडी की सड़कों की जांच में मिली गड़बड़ी

Sat, 30 Mar 2019 02:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी की सड़कों की जांच में मिली गड़बड़ी
पीडब्ल्यूडी की सड़कों की जांच में मिली गड़बड़ी,कार्य रिजेक्ट
विज्ञापन

क्रासर
जिलामुख्यालय को फोर लेन से जोड़ने वाले प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग समेत पांच सड़कों की गुणवत्ता में कमी की रिपोर्ट
कारण बताओ नोटिस जारी, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश
अनूप ओझा
प्रयागराज। कुंभ के दौरान बनाई गई पीडब्ल्यूडी की सड़कों की स्टेट लेबल जांच में पांच मार्गों की गुणवत्ता में कमी पाई गई है। मानक के विपरीत पाए गए सड़कों के निर्माण कार्य रिजेक्ट कर दिए गए हैं। साथ ही संबंधित ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। प्रमुख अभियंता वीके सिंह की ओर से रिपोर्ट जारी किए जाने के बाद महकमे में अंदरखाने हड़कंप मच गया है।

सड़कों की गुणवत्ता की जांच चालू महीने के पहले पखवारे में शासन को सौंपी गई थी। मुख्य अभियंता(मध्य क्षेत्र) पंकज बकाया के नेतृत्व में गठित टीम ने सड़कों की गुणवत्ता की जांच में कई जगह गड़बड़ी पकड़ी है। इसमें जिला मुख्याय को फोरलेन से जोड़ने की योजना के तहत प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग में वीसी एवं डीबीएम की डेंसिटी मानक के विपरीत पाई गई। इस कार्य को रिजेक्ट करने की रिपोर्ट दी गई है। इसके अलावा जीटी रोड के 187 किमी से 194 किमी के बीच भी बीसी की डेंसिटी मानक के अनुरूप नहीं पाई गई। पूरा निर्माण कार्य असंतोषजनक पाया गया है। इसी तरह जीटी रोड के नवीनीकरण कार्य में बीसी की डेंसिटी मानक के विपरीत पकड़ी गई। फाफामऊ-सहसों-हनुमानगंज मार्ग केचौड़ीकरण में बीसी एवं डीबीएम की डेंसिटी मानक के विपरीत पाए जाने के साथ ही बिटुमिन 3.43 प्रतिशत ही पाया गया। इस सड़क को मानक के विपरीत बताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के लिए कहा गया है। हंडिया से सोरांव, फूलपुर-हंडिया मार्ग तक वाया दमगढ़ा संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण कार्य में बीसी एवं डीबीएम की डेंसिटी कम होने के साथ ही बिटुमिन में भी कमी पाई गई है। इन पांचों सड़कों को अधोमानक के रूप में दर्ज करते हुए रिजेक्ट कर दिया गया है। साथ ही संबंधित ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed