फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   परीक्षाएं तो करा दी लेकिन अटक गए परिणाम

परीक्षाएं तो करा दी लेकिन अटक गए परिणाम

Wed, 13 Mar 2019 01:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
परीक्षाएं तो करा दी लेकिन अटक गए परिणाम
परीक्षाएं तो करा दीं लेकिन अटक गए परिणाम
विज्ञापन

0 चुनाव से पहले रिजल्ट जारी करना यूपीपीएससी के लिए चुनौती
0 छह बड़ी परीक्षाओं के रिजल्ट का लाखों अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने परीक्षाएं तो करा दीं, लेकिन उनके परिणाम अटके पड़े हैं। आयोग पर लोकसभा चुनाव से पहले परीक्षाओं के परिणाम जारी करने का दबाव है और ऐसे में आयोग के लिए परिणाम जारी करना बड़ी चुनौती बन गई है।
आयोग की ओर से पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। इसके तहत पीसीएस के 677 पदों पर भर्ती होनी है। मुख्य परीक्षा पिछले साल जून-जुलाई में हो चुकी है और अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है। इसके अलावा पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी अब तक घोषित नहीं किया गया। कुछ दिनों पहले ही इस परीक्षा की ओएमआर को लेकर नया विवाद उत्पन्न हो गया। इस परीक्षा के तहत पीसीएस के 831 पदों पर भर्ती होनी है। इसके अलावा पिछले साल 29 जुलाई को हुई एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम भी फंसा है और इसके तहत एलटी ग्रेड शिक्षकों के दस हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन

वहीं, अभ्यर्थियों को आरओ/एआरओ-2017 की मुख्य परीक्षा के परिणाम का भी इंतजार है। इस परीक्षा के तहत समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी के 465 पदों पर भर्ती होनी है। आरआई टेक्निकल के भी 79 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन आयोग ने अब तक इसका परिणाम जारी नहीं किया है। आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती पीसीएस जे का परिणाम है। आयोग सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे चुका है कि मई से पहले अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। पीसीएस जे के 610 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा हो चुकी है और अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed