फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल करेंगे अधिवक्ता

12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल करेंगे अधिवक्ता

Sat, 09 Feb 2019 09:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल करेंगे अधिवक्ता
12 फरवरी को देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन

0 यूपी में भी जिला मुख्यालयों पर होगा प्रदर्शन
प्रयागराज। अधिवक्ता हित की योजनाओं को लागू करवाने के लिए देश भर के अधिवक्ता 12 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए प्रदर्शन करेंगे। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर यूपी बार कौंसिल ने भी कमर कस ली है।
बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने सभी राज्य बार कौंसिल के प्रतिनिधियों के साथ गत दिनों बैठक कर निर्णय लिया है कि अधिवक्ता कल्याण की योजनाएं लागू करवाने के लिए राजनीतिक दलों और सरकार पर दबाव डाला जाए। तय किया गया है कि कौंसिल के प्रतिनिधि सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर अधिवक्ता कल्याण की योजनाएं अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग करेंगे। ऐसे करने वाले राजनीतिक दल को अधिवक्ता समर्थन देंगे।
विज्ञापन

कौंसिल की मांग है कि देश भर में वकीलों के बैठने के लिए पर्याप्त चैंबर, लाइब्रेरी, ई लाइब्रेरी, इंटरनेट, शौचालय आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। नए अधिवक्ताओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड, अधिवक्ता और उनको परिवार बीमा सुरक्षा। आकस्मिक मृत्यु पर अधिवक्ता परिवारों को आर्थिक सुरक्षा, अधिवक्ता वादकारी कल्याण के पांच हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में लागू की जाए। बार कौंसिल के सदस्य अमरेंद्र नाथ सिंह का कहना है कि बीसीआई के अह्वान पर यूपी में भी अधिवक्ता 12 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे तथा जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देंगे। हालांकि कौंसिल की निर्वाचित कार्यकारिणी अभी प्रभाव में नहीं है इसलिए स्पेशल कमेटी ही इस आंदोलन का नेतृत्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed