फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शीतलहर से लुढ़का पारा, कांपे लोग

शीतलहर से लुढ़का पारा, कांपे लोग

Wed, 16 Jan 2019 02:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
शीतलहर से लुढ़का पारा, कांपे लोग
शीतलहर से लुढ़का पारा, कांपे लोग
विज्ञापन

0 बर्फीली हवाओं से अकड़ा शरीर, हाथ-पांव हुए सुन्न
0 ठंड से राहत पाने को अलाव खोजते रहे श्रद्धालु
प्रयागराज। पहाड़ों पर बर्फबारी से मंगलवार को शीतलहरी ने लोगों के हाड़ कंपा दिए। शहर में तो कुछ गनीमत रही, लेकिन कुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के शरीर अकड़ गए। ठंड इस कदर हावी रही कि दोपहिया वाहन चलाने वालों को हांथ-पांव सुन्न हो गए। ठंड से राहत पाने को लोग अलाव खोजते रहे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ठंड का प्रकोप अभी और बढ़ेगा।
जनवरी के महीने में पूरे पंद्रह दिन उठापटक वाला मौसम रहा। कभी तेज धूप और रात में सर्दी तो कभी बादलों का डेरा और बूंदाबांदी के साथ ओलों का पड़ना। न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस तक गया, लेकिन गलन अब सताने वाली है। मंगलवार को अधिकतम पारा करीब चार डिग्री गोता लगाकर 19.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस कम होकर 6.7 डिग्री पर आ टिका।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह आठ बजे अचानक बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी। शरीर को भेदने वाली सर्दी लोगों की हड्डियों तक पहुंची। कान और हाथ ढांककर निकले लोग भी खुले इलाकों में कांपते नजर आए। वहीं संक्रांति की डुबकी लगाने वालों को शरीर सुन्न जैसी स्थिति में रहा। शहर हो या मेला क्षेत्र ठंड से राहत दिलाने के लिए कहीं अलाव नहीं जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक बर्फबारी का प्रभाव यहां साफ है। पछुआ विक्षोभ और आर्द्रता का असंतुलन अभी ठंड का कहर बढ़ाएगा। अगले कुछ दिन में बादल डेरा जमाएंगे। बारिश के भी आसार हैं। इस बीच धूप खिली तो भी फरवरी के पहले सप्ताह में तेज बरसात हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed