फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   छठ पर्व को लेकर बढ़ाई चौकसी, चला जांच अभियान

छठ पर्व को लेकर बढ़ाई चौकसी, चला जांच अभियान

Mon, 12 Nov 2018 08:28 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
छठ पर्व को लेकर बढ़ाई चौकसी, चला जांच अभियान
छठ पर्व को लेकर बढ़ाई चौकसी, चला जांच अभियान
विज्ञापन

0 कई ट्रेनों में हुई चेकिंग, महिला यात्रियों को दी हेल्प लाइन नंबर की जानकारी
प्रयागराज। छठ पर्व को लेकर इलाहाबाद सिटी (रामबाग) रेलवे स्टेशन पर सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान वाराणसी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में विशेष छानबीन की गई। अकेली सफर कर रही महिला यात्रियों को भी जागरूक किया गया। महिला यात्रियों से कहा कि सफर के दौरान वे अगर खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं तो रेलवे की हेल्प लाइन नंबर 182 पर फोन कर मदद ली जा सकती है।

दरअसल छठ पर्व के लिए बिहार जाने के लिए तमाम यात्री रामबाग रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ते हैं। इस वजह से यहां से चलने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ भी हो जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को सिकंदाराबाद-पटना, पवन एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की जांच की गई। आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में चले अभियान यात्रियों को बताया गया कि वह सफर के दौरान किसी भी लावारिस वस्तु का न छुए। अगर लावारिस वस्तु दिखती है तो ट्रेन में चल रहे चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ या जीआरपी को दी जाए। महिला यात्रियों को हेल्प लाइन नंबर 182 के बारे में बताया गया। कहा गया कि इस हेल्प लाइन में 24 घंटे कभी भी फोन कर मदद मांगी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed