{"_id":"5baba24f867a557ff129d0d4","slug":"71537974863-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स ने कहा ध्वस्त होना चाहिए बेगम बाजार आरओबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स ने कहा ध्वस्त होना चाहिए बेगम बाजार आरओबी
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
00000000000000
एयरफोर्स ने कहा, ध्वस्त किया जाए बेगम बाजार आरओबी
0 एयर वाइस मार्शल के मुताबिक यूपी के मुख्य सचिव को भी करा दिया है अवगत
0 कहा, हवाई यात्रियों और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर नहीं करेंगे कोई समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कुंभ के कार्यों में शामिल बेेगम बाजार रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) को लेकर वायुसेना ने स्पष्ट कर दिया है कि इस आरओबी का निर्माण अवैध है। वायु सेना ने प्रदेश के मुख्य सचिव से भी कह दिया है कि इस आरओबी का ध्वस्तीकरण जरूरी है। बुधवार को मध्य वायु कमान मुख्यालय बम्हरौली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एयर वाइस मार्शल एवं सीनियर ऑफिसर प्रशासन राजेश इस्सर ने भी कहा कि इस आरओबी को ध्वस्त करना मध्य वायु कमान की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है।
बेगम बाजार आरओबी की कुल लागत 37.29 करोड़ है। कई माह से इसका निर्माण राज्य सेतु निगम कर रहा है। पिछले दिनों ही वायुसेना ने इसका निर्माण कार्य रुकवा दिया। वायुसेना का कहना है कि आरओबी निर्माण के पहले राज्य सरकार ने अनापत्ति पत्र (एनओसी) नहीं ली। आरओबी अनाधिकृत है और इसका निर्माण रनवे के करीब किया जा रहा है, जिससे हवाई यात्रियों की जान को खतरा होगा। वायु सेना की आपत्ति के बाद पिछले कई दिनों के दौरान इस संबंध में वायुसेना, जिला प्रशासन, रेलवे, एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं सेतु निगम के अफसरों की बैठक हुई। इस बीच सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी हवाई पट्टी के विस्तार केे लिए अलग से बजट देने की बात कही।
वहीं दूसरी ओर मंगलवार 25 सितंबर को संबंधित विभाग के अफसरों की बैठक लखनऊ में मुख्य सचिव के साथ हुई थी। बैठक में शिरकत करने के बाद बुधवार को बम्हरौली में आयोजित सेना के कार्यक्रम में एयर वाइस मार्शल राजेश इस्सर ने कहा इस आरओबी को लेकर सेना ने कई बार अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। वायुसेना की आपत्ति केवल हवाई यात्रियों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के हित को लेकर है। इससे बिल्कुल भी समझौता नहीं किया जा सकता। इसके निर्माण से रनवे जहां 500 मीटर छोटा पड़ जाएगा तो वहीं लड़ाकू विमान संचालन में भी दिक्कत आएगी। इसलिए इसका ध्वस्तीकरण जरूरी है।
विज्ञापन
‘अभी बातचीत जारी है। समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। ’
00 डा. आशीष गोयल, मंडलायुक्त, इलाहाबाद।