फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   समाजवादी छात्रसभा में टिकट के ज्यादा दावेदार

समाजवादी छात्रसभा में टिकट के ज्यादा दावेदार

Sat, 01 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी छात्रसभा में टिकट के ज्यादा दावेदार
चुनाव की घोषण होते ही टिकट के लिए होड़
विज्ञापन

0 समाजवादी छात्रसभा, एबीवीपी से कई दावेदारों के नाम आए सामने
0 विश्वविद्यालय परिसर में बढ़ी चुनावी सरगर्मी, प्रचार में जुटे छात्रनेता
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होते ही छात्र संगठनों से टिकट के लिए दावेदारी तेज हो गई है। सबसे ज्यादा भीड़ समाजवादी छात्रसभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में है। हालांकि, दोनों ही छात्र संगठन नामांकन से दो-तीन दिन पहले ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेंगे, लेकिन छात्रनेताओं ने अभी से टिकट के लिए जोर लगा दिया है।
समाजवादी छात्रसभा से अध्यक्ष पद के लिए नेहा यादव, उदय यादव, अंकित यादव, सोनू राव कात्या, अजय यादव सम्राट, अभिषेक यादव समेत कुछ अन्य छात्रनेताओं के नाम दावेदारों के लिए रूप में सामने आ रहे हैं। नेहा यादव वही हैं, जिन्होंने पिछले दिनों इलाहाबाद आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काला झंडा दिखाया था और इसके लिए उन्हें कुछ दिनों तक नैनी जेल में रहना पड़ा था। समाजवादी छात्रसभा में उपाध्यक्ष पद के लिए भी छह से अधिक दावेदार हैं, जबकि महामंत्री पद के लिए राहुल यादव रुद्र, अभिषेक यादव नवनीत, दीपक यादव दीपू आदि छात्र नेताओं के नाम दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, एबीवीपी से अतेंद्र सिंह, कुंवर साहब सिंह, रजनीश तिवारी नंदन, सत्य पांडेय समेत कई छात्रनेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रखी है और सभी ने अपने-अपने स्तर से टिकट के लिए जोर लगा रखा है। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए सचिन पंडित, संदीप वर्मा, वीरेंद्र सिंह चौहान समेत कई अन्य छात्र नेताओं के नाम दावेदारों के रूप में सामने आए हैं। महामंत्री पद के लिए भी आधा दर्जन से अधिक छात्रनेताओं ने मजबूती के साथ दावेदारी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूद छात्रसंघ में समाजवादी छात्रसभा के पास महामंत्री पद छोड़कर बाकी चारों पद हैं। महामंत्री का पद एबीवीपी के पास है। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता और छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव का दावा है कि इस बार छात्रसभा सभी पांचों पदों पर कब्जा करेगी। वहीं, पिछली बार टिकट को लेकर हुई आपसी खींचतान के कारण नुकसान उठाने वाली एबीवीपी इस बार फूंक-फूंककर कदम रख रही है। इविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री रोहित मिश्र का दावा है कि महामंत्री के साथ ही अन्य चारों पद भी एबीवीपी को ही मिलेंगे, क्योंकि छात्र हित में एबीवीपी ने ही साल भर संघर्ष किया है।

लोकसभा चुनाव से पहले स्पष्ट होगा युवाओं का रुख
- इस बार छात्रसंघ चुनाव खास होने जा रहा है। अगले वर्ष लोकसभा का चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में छात्रसंघ चुनाव पर सभी राजनैतिक दलों, खासकर भाजपा और सपा की पैनी नजर है। इस बार छात्रसंघ चुनाव में राजनैतिक दलों का हस्तक्षेप बढ़ सकता है, क्योंकि यह चुनाव युवाओं का रुख स्पष्ट करेगा और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान राजनैतिक दल छात्रसंघ चुनाव परिणाम को हथियार के रूप में इस्तेमाल करेंगे।

कैंपस से बाहर किए गए संभावित प्रत्याशियों के वाहन
0 प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने विज्ञान संकाय में चलाया चेकिंग अभियान
इलाहाबाद। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुछ संभावित प्रत्याशियों के वाहनों को परिसर से बाहर निकाल दिया गया, क्योंकि उनके वाहन पर चुनाव प्रचार के पोस्टर लगे हुए थे और आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण परिसर में जाम जैसी स्थिति बन गई थी।

चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे के नेतृत्व में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने विज्ञान संकाय परिसर में चेकिंग अभियान शुरू किया तो देखा कि कई चार पहिया वाहन कैंपस परिसर की सड़क पर जगह-जगह खड़े हुए थे। वाहनों पर उदय प्रकाश यादव, रजनीश तिवारी नंदन, नेहा यादव, अतेंद्र सिंह, नितेश सिंह राजपूत के पोस्टर लगे हुए थे और ये सभी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इन सभी वाहनों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। इसके बाद चेतावनी देकर वाहनों को परिसर से बाहर कर दिया गया। चेकिंग अभियान के दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड के डॉ. शैलेंद्र राय, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. अवनीश चतुर्वेदी, डॉ. दिनेश यादव, डॉ. ज्ञानचंद्र सिंह यादव, डॉ. महेंद्र तिवारी, डॉ. राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed