फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रो. जगदंबा बने विज्ञान संकाय के डीन

प्रो. जगदंबा बने विज्ञान संकाय के डीन

Fri, 06 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्रो. जगदंबा बने विज्ञान संकाय के डीन
नोट: फोटो भी है---
विज्ञापन

------------------


प्रो. जगदंबा सिंह बने विज्ञान संकाय के डीन
0 अर्हता की तिथि से वरिष्ठता निर्धारित होने पर मिली जिम्मेदारी
0 कुछ दिनों पहले ही हासिल की फैकल्टी फेलोशिप की उपलब्धि
इलाहाबाद, 4 जून। प्रो. जगदंबा सिंह को इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के विज्ञान संकाय का डीन बना दिया गया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने अब तक डीन रहे प्रो. आरआर तिवारी से चार्ज लेकर नई जिम्मेदारी संभाल ली। प्रो. जगदंबा को अर्हता की तिथि से वरिष्ठता निर्धारित होने के बाद यह जिम्मेदारी मिली है। कुछ दिनों पहले ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उन्हें फैकल्टी फेलोशिप देने का निर्णय भी लिया है। यह उपलब्धि इविवि के खाते में पहली बार आई है।

केमेस्ट्री विभाग के हेड रह चुके प्रो. जगदंबा सिंह ने जुलाई 1979 में इविवि में ज्वाइन किया था। जून 2019 में उनका रिटायरमेंट है। इस बीच कुलपति ने अर्हता की तिथि से वरिष्ठता के निर्धारण के लिए एक कमेटी बना दी थी। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद प्रो. सिंह को 27 जुलाई 1998 से प्रोफेसर की अर्हता मिल गई और वह सबसे वरिष्ठ हो गए। इसी वजह से प्रो. आरआर तिवारी की जगह प्रो. जगदंबा को विज्ञान संकाय के डीन की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। यूजीसी से फैकल्टी फेलोशिप मिलने के कारण प्रो. सिंह रिटायरमेंट के बाद जुलाई 2019 से इविवि में तीन साल के लिए यूजीसी के प्रोफेसर के तौर पर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed