{"_id":"5b19854b4f1c1b254d8b5407","slug":"71528399179-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की नई समय सारिणी में 145 ट्रेनों के समय में दिखेगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की नई समय सारिणी में 145 ट्रेनों के समय में दिखेगा बदलाव
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की समय सारिणी में 145 ट्रेनों के समय में रहेगा बदलाव
0 ट्रेनों की लेट लतीफी रोकने के लिए रेलवे मालगाड़ियों का बदल रहा रास्ता
0 15 अगस्त से लागू हो रही नई समय सारिणी में दिखेगा परिवर्तन
इलाहाबाद। रेलवे की नई समय सारिणी में इस बार उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन से गुजरने वाली 145 ट्रेनों के समय में बदलाव दिखेगा। दरअसल जोन में चलने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी सुधारने एवं उसकी स्पीड बढ़ाने के लिए इन ट्रेनों के स्टेशन पर ठहराव समय में कमी की है। स्टेशन पर ठहराव समय में कटौती मात्र एक या दो मिनट की है। लेकिन रेल प्रशासन का दावा है कि इसका बहुत बड़ा प्रभाव ट्रेनों की समय पालनता पर पड़ता है।
ठहराव समय में कटौती होने से जहां प्लेटफार्म जल्द खाली होंगे तो वहीं स्टेशनों के आउटर पर ट्रेनों को कम समय के लिए रोकना पड़ेगा। यह परिवर्तन 15 अगस्त से जारी हो रही रेलवे की नई समय सारिणी में देखने को मिलेगा। इसके अलावा जोन में चलने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी कम करने के लिए ऐसे रेलखंड जहां ट्रेनों का अत्यधिक दबाव है वहां मालगाड़ियों का भी मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है। इन रेलखंडों में नैनी-इलाहाबाद-कानपुर, झांसी-आगरा, टूंडला-अलीगढ़ शामिल है। पारीछा और ललितपुर थर्मल पावर प्लांटों के लिए कोयला ले जाने वाली ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें इलाहाबाद-छिवकी-मानिकपुर-बांदा के मार्ग पर चलाया जा रहा है। इसी तरह झांसी-आगरा-टूंडला-अलीगढ़ के रास्ते से जाने वाली पूर्वोत्तर रेलवे की माल गाड़ियों को झांसी-आगरा-मथुरा-कासगंज मार्ग से चलाने की योजना है। एनसीआर महाप्रबंधक एमसी चौहान के मुताबिक इन सभी योजनाओं से जोन में चलने वाली ट्रेनों की समय पालनता में काफी सुधार आएगा।