{"_id":"59f4a2274f1c1bc8678b80a0","slug":"71509204519-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के पहले बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए स्\nथायी यात्रीबाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ के पहले बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए स् थायी यात्रीबाड़ा
Updated Sat, 28 Oct 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
बस स्टेशन पर मुसाफिरों के लिए स्थायी यात्री बाड़ा
0 शासन ने स्वीकृत के लिए चार करोड़ रुपये, कुंभ के पहले तैयार होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
वर्ष 2019 में लगने वाले कुंभ मेले के पूर्व रेलवे की तर्ज पर रोडवेज भी स्थायी यात्री बाड़ा बनाने जा रहा है। यूपी रोडवेज ने सिविल लाइंस बस स्टेशन, जीरोरोड बस स्टेशन और झूंसी में मेला कैंप कार्यालय की जमीन पर स्थायी रूप से यात्री बाड़ा बनाने की तैयारी की है। इसके लिए शासन की ओर से रकम भी स्वीकृत कर दी गई है। शीघ्र ही रोडवेज द्वारा तीनों स्थानों पर यात्री बाड़ा बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुुंभ मेले के दौरान काफी संख्या में यात्री बसों के माध्यम से इलाहाबाद पहुंचते हैं। मेला अवधि में यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पिछले दिनों निर्णय लिया गया था कि इस बार बस स्टेशनों पर स्थायी रूप से यात्री बाड़ा बनाया जाए। ताकि इनका उपयोग प्रत्येक वर्ष लगने वाले माघ मेले के दौरान भी किया जा सके। मेला अवधि के बाद रोडवेज इसका उपयोग यात्री विश्रामालय के रूप में करेगा। इस दौरान विश्रामालय में यात्रियों के रुकने के लिए रोडवेज की ओर से उचित प्रबंध किए जाएंगे। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिश्चंद्र यादव का कहना है कि कुंभ के मद्देनजर सिविल लाइंस, जीरोरोड बस स्टेशन के साथ झूंसी में स्थायी यात्री बाड़ा बनाया जाएगा। निकाय चुनाव की अधिसूचना के पहले ही इसके लिए 394.08 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। शीघ्र ही ये काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस बस स्टेशन पर ओवर हेड टैंक का भी निर्माण किया जाएगा।