{"_id":"6144d9638ebc3e1472534bc3","slug":"7129-beneficiaries-are-waiting-for-kanya-sumangala-yojana-allahabad-news-ald3159821143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या सुमंगला योजना के इंतजार में हैं 7129 लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या सुमंगला योजना के इंतजार में हैं 7129 लाभार्थी
विज्ञापन
जिले की बेटियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ पाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में 7129 लाभार्थियों के अभिलेख जांच में सही मिलने के बाद भी योजना का लाभ नहीं दिया गया है। जबकि अफसरों की जांच में अपात्र मिलने पर 1121 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है।
जिले की बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत चयन होने पर छह चक्रों में 15,000 रुपये अनुदान के तौर पर दिए जाते हैं। अधिकतम दो बेटियां होने पर अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जाती है। जिले भर में चले अभियान में 8,250 अभिभावकों ने आवेदन किए। जिसमें अफसरों की जांच में अपात्र मिलने पर 1121 आवेदन निरस्त कर दिए गए। 7,129 लाभार्थियों को पात्र माना गया।
दुर्भाग्य की बात है कि अभी तक किसी लाभार्थी को योजना का लाभ नहीं मिला है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष चयनित लाभार्थियों के खाते में अभी धनराशि नहीं आई है। जिले में इन दिनों आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों के परिजन बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बालिकाओं के लिए बहुत ही अच्छी है। चालू वित्तीय वर्ष में आवेदन करने वाली बालिकाओं को जल्द ही योजना का लाभ मिलेगा। पात्रता की जांच कराकर शासन को पत्र भेजा गया है।
रनबहादुर वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी