{"_id":"5ab69d084f1c1b8c778b7985","slug":"70-percent-polling-in-first-phase-of-bar-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार कौंसिल के पहले चरण में 70 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार कौंसिल के पहले चरण में 70 प्रतिशत मतदान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पहले चरण के मतदान में 70 प्रतिशत वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांति पूर्वक संपन्न हो गया। पूर्व में प्रूफ ऑफ प्रैक्टिस का सर्टिफिकेट मतदान के लिए अनिवार्य करने की बाध्यता समाप्त हो जाने के कारण उन सभी वकीलों को मताधिकार प्राप्त हो गया है, जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। इससे अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
इस बार के चुनाव में 298 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस राजाराम यादव के जनसंपर्क अधिकारी शशिशेखर तिवारी ने बताया कि पहले चरण के लिए 23 और 24 मार्च को हुए मतदान में करीब 70 प्रतिशत वोट पड़ने की सूचना है। सभी जिलों से बैलेट बाक्स इलाहाबाद मंगाए गए हैं। मतदान पूरी तरह से शांति पूर्वक रहा। अगले चरण का मतदान 27 और 28 मार्च को होगा इसमें इसमें इलाहाबाद सहित अन्य जिलों में वोट पड़ेगा। पहले चरण में कौशांबी, मिर्जापुर, जौनपुर, फतेहपुर, गोरखपुर आदि जिलों में अच्छे मतदान की सूचना है।