फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69000 teachers recruitment- today admit card released, download from here

69 हजार शिक्षक भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी, आधे घंटे में 10 हजार से ज्यादा हुए डाउनलोड

Mon, 31 Dec 2018 12:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 31 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
69000 teachers recruitment- today admit card released, download from here

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के 69 हजार पदों पर भर्ती के लिए सोमवार को अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं।अभ्यर्थी वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती की परीक्षा से पहले 16344 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। अब आवेदकों की संख्या चार लाख 30 हजार 479 रह गई है और इन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार था। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार इस परीक्षा के प्रवेश पत्र वेसाबइट ‘http://atrexam.upsdc.gov.in’ पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को किसी अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति भी अभ्यर्थियों को साथ लानी होगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा तीन में से किसी एक प्रमाणपत्र को भी साथ लाना होगा। इनमें प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाणपत्र, प्रशिक्षण योग्यता के अंतिम सेमेस्टर की निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति (अंकपत्र की मूल प्रति न होने पर इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रति जो संबंधित डायट, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, प्राचार्य या सक्षम प्राधिकारी से प्रमाणित हो) और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा/केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का मूल प्रमाणपत्र शामिल है। इनके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी अपने साथ मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र का इंतजार

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की लिखित परीक्षा पांच जनवरी को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में तकरीबन 17 हजार अभ्यर्थियों को शामिल होना है। आयोग ने अब तक अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी नहीं किए हैं। दूसरे चारण में हिंदी, अर्थशास्त्र, उर्दू, रसायन विज्ञान, इतिहास एवं शारीरिक शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए परीक्षा होनी है। आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा का कहना है कि प्रवेश 31 दिसंबर या एक जनवरी को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। तीसरे चरण की परीक्षा 12 जनवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed