{"_id":"5c2a34f5bdec223d834c4228","slug":"69000-teachers-recruitment-examination-held-on-800-centers-more-than-4-lakhs-candidates-appear","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 हजार शिक्षक भर्ती: 800 केंद्रों पर होगी परीक्षा, लगाए जाएंगे वायस रिकॉर्डर और सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार शिक्षक भर्ती: 800 केंद्रों पर होगी परीक्षा, लगाए जाएंगे वायस रिकॉर्डर और सीसीटीवी
Mon, 31 Dec 2018 08:55 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 31 Dec 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के लिए 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए प्रदेश भर में कुल 800 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस भर्ती में कुल 4.30 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। छह जनवरी 2019 को होने वाली परीक्षा में प्रयागराज में सबसे अधिक 52559 परीक्षार्थियों के लिए 105 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि, सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में लखनऊ में 41448, मेरठ में 38237, कानपुर 33384, वाराणसी में 35182 एवं आगरा में 31771 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बताया कि परीक्षा में अबकी बार केंद्र आवंटन में सतर्कता बरती गई है। परीक्षा केंद्र शहर की सीमा में ही बनाए गए हैं। शासन स्तर से परीक्षा की निगरानी के लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
प्रवेशपत्र जारी, शाम सात बजे तक 10 हजार से ज्यादा डाउनलोड
परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से सोमवार शाम 69000 सहायक अध्यापक भर्ती का प्रवेशपत्र जारी कर दिया गया। शाम सात बजे तक 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड भी कर लिए हैं। शिक्षक भर्ती के लिए कुल 446823 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। सचिव की ओर से आवेदनपत्रों की स्क्रीनिंग के बाद 16344 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त होने के बाद अब शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 430479 अभ्यर्थी शेष हैं।
विज्ञापन
वायस रिकार्डिंग, सीसीटीवी से निगरानी
69000 शिक्षक भर्ती में अबकी बार शासन की ओर से परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी होगी। केंद्रों पर वायस रिकॉर्डर और सीसीटीवी लगाए जाएंगे। सचिव की ओर से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने प्रवेशपत्र के साथ-साथ आवेदन में लगी फोटो, फोटो पहचानपत्र, प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाणपत्र, टीईटी, सीटीईटी का मूल प्रमाणपत्र लेकर आएं। इसके बिना परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।