फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69000 teachers recruited in inter-district transfers will also be conditionally relieved

UP : अंतरजनपदीय तबादलों में 69000 भर्ती की शिक्षिकाएं भी सशर्त हो सकेंगी कार्यमुक्त

Thu, 10 Aug 2023 05:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 05:18 PM IST
सार

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने बुधवार को इस संबंध में सभी जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। 12 अगस्त को शिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त किया जाएगा और 13 अगस्त को रविवार के अवकाश के दिन जिलों में कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

विज्ञापन
69000 teachers recruited in inter-district transfers will also be conditionally relieved
तबादले - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूबे के परिषदीय स्कूलों में 69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत चयनित शिक्षकाओं को अंतरजनपदीय तबादलों के बाद अब सशर्त कार्यमुक्त किया जा सकेगा। इससे बड़ी संख्या में शिक्षिकाओं को राहत मिली है। हालांकि, परिषद की तरफ से शर्त यह रखी गई है कि व्यवस्था कोर्ट में चल रहे महेंद्र पाल सिंह, अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य में पारित होने वाले निर्णय के अधीन होगी।

विज्ञापन

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने बुधवार को इस संबंध में सभी जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। 12 अगस्त को शिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त किया जाएगा और 13 अगस्त को रविवार के अवकाश के दिन जिलों में कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

विज्ञापन


16 से 18 अगस्त तक ऑनलाइन स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतरजनपदीय तबादलों के बाद सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने 69000 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों को तबादले के बाद एक जुलाई को उनके कार्यमुक्त किए जाने पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट में 13 मार्च को 69000 भर्ती पर पुनर्विचार के आदेश के खिलाफ दायर स्पेशल अपील का हवाला देते हुए कहा गया था कि वर्तमान में कोर्ट का आदेश प्रभावी है। ऐसे में जून 2020 की चयन सूची में संशोधन होने पर अभ्यर्थियों के जिला आवंटन में परिवर्तन हो सकता है। इसको देखते हुए 69000 शिक्षक भर्ती से चयनित शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त न किया जाए। वहीं, सचिव के नए आदेश के बाद हजारों शिक्षिकाओं को इसका लाभ मिल सकेगा।

अभी तक पांच साल की सेवा के बाद ही तबादले का मिलता था मौका

बेसिक शिक्षा परिषद ने अंतरजनपदीय तबादलों के लिए शिक्षकों को आवेदन के लिए जरूरी था कि नियुक्ति के बाद पांच साल की सेवा करें। इसके बाद ही अंतरजनपदीय तबादलों के लिए आवेदन कर सकते थे, लेकिन इस बार 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित महिला शिक्षकों को दो साल की सेवा के बाद भी अंतरजनपदीय तबादलों के लिए आवेदन का मौका दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed