फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69000 teacher recruitment: Akhilesh came in support of reserved category, tweeted

69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के समर्थन में आए अखिलेश ने किया ट्विट, सरकार को घेरा

Wed, 15 Mar 2023 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 08:05 PM IST
सार

परिषदीय स्कूलों के लिए पिछले दिनों आयोजित 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के मामले में हाईकोर्ट के निर्णय के बाद से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना जारी है।

विज्ञापन
69000 teacher recruitment: Akhilesh came in support of reserved category, tweeted
Prayagraj News : अखिलेश यादव का ट्वीट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिषदीय स्कूलों के लिए पिछले दिनों आयोजित 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के मामले में हाईकोर्ट के निर्णय के बाद से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना जारी है। बुधवार को आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने लखनऊ में शिक्षामंत्री संदीप सिंह के आवास पर घेराव किया। उधर शिक्षामंत्री के आवास के घेराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों को बस में बैठा इको गार्डेन धरना स्थल छोड़ दिया। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विट करके धरना दे रहे अभ्यर्थियों का समर्थन किया। अखिलेश यादव ने अपने ट्विट में कहा कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में आया फैसला आरक्षण की मूल भावना की विरोधी भाजपा सरकार की ढीली पैरवी का नतीजा है।

विज्ञापन

 

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि भाजपा दलित-पिछड़ों कर हक मारने के लिए आरक्षण को विधायी माया जाल में फंसाती है, जातीय जनगणना ही इस समस्या का सही समाधान है, जिससे कि जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण हो सके। गौरतलब है कि 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण में गड़बड़ी का अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था।

विज्ञापन

 

इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभाग के द्वारा जांच के बाद आरिक्षत वर्ग के 6800 अभ्यर्थियों की एक सूची जारी गई है। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंच गया, जहां पर कोर्ट ने सूची को खारिज करते हुए 69000 की मूल चयन सूची रिव्यू करने का आदेश दिया है। इसके बाद से अभ्यर्थी सरकार पर कोर्ट में पैरवी ढीली करने का आरोप लगाते हुए धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed