{"_id":"6102fce58ebc3e58772e3ea9","slug":"69-thousand-teacher-recruitment-memorandum-submitted-for-conducting-fourth-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 हजार शिक्षक भर्ती: चौथी काउंसलिंग कराने के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार शिक्षक भर्ती: चौथी काउंसलिंग कराने के लिए सौंपा ज्ञापन
Fri, 30 Jul 2021 12:39 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती
69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में चौथी काउंसलिंग कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा परिषद के उप सचिव को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों का कहना था कि तीसरे चरण की काउंसलिंग के पश्चात लगभग एक हजार पद रिक्त पड़े हैं। इन पदों को भरने केलिए जल्द से जल्द चतुर्थ काउंसलिंग कराई जाए।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में तीन बार काउंसलिंग हो चुकी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इसके बाद भी अभी लगभग एक हजार पद रिक्त हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा मंत्री लगातार कहते रहे हैं कि अंतिम पद भरने तक काउंसलिंग कराई जाएगी। अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा परिषद के उपसचिव को ज्ञापन देकर तत्काल चतुर्थ काउंसलिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन