फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69 teachers got jobs on the eve of Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर 69 शिक्षकों को मिली नौकरी

Fri, 23 Jul 2021 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Jul 2021 08:19 PM IST
सार

  • जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में डीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
69 teachers got jobs on the eve of Guru Purnima
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर प्राथमिक विद्यालयों के लिए चयनित 69 शिक्षकों को लंबे इंतजार के बाद नौकरी मिल गई। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित समारोह में नए चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्ति पत्र पाकर इन शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। परिषदीय विद्यालयों के लिए 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में जिले में चयनित 70 शिक्षकों में से एक शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उपस्थित नहीं रहा।
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र वितरण के साथ जन प्रतिनिधियों विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और जमुना प्रसाद, जिलाधिकारी संजय खत्री एवं बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने शिक्षकों को उनके उत्तर दायित्व का बोध कराया। एमएनएनआईटी के एमपी हॉल में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कार्यक्रम शुरू होने से पहले शिक्षक अपने-अपने परिवार के लोगों के साथ पहुंच गए थे। उनके भीतर नौकरी पाने की खुशी दिखाई पड़ रही थी। स्थानीय स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह से पहले लखनऊ में लोकभवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6696 नए चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपकर, अच्छा शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया। लखनऊ के कार्यक्रम का एमपी हाल में बैठे नए चयनित शिक्षकों के लिए सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी संजय खत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देने के साथ उनसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने को कहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियों का स्वागत करने के साथ शिक्षकों से पूरे मनोयोग से काम करने को कहा। जिससे बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत हो सके। इस मौके पर डीडीओ अशोक कुमार मौर्या, खंड अधिकारी अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, वरुण मिश्र, अतुल दत्त तिवारी, नरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, मनोज राय, ममता सरकार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण विनोद कुमार मिश्र मौजूद रहे। संचालन डॉ रंजना त्रिपाठी एवं धन्यवाद संतोष श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed