{"_id":"5c8146eebdec2214586c26b6","slug":"68500-issuing-list-for-4596-candidates-for-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"68500 शिक्षक भर्तीः 4596 अभ्यर्थियों की नियुक्ति काउंसलिंग के लिए सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68500 शिक्षक भर्तीः 4596 अभ्यर्थियों की नियुक्ति काउंसलिंग के लिए सूची जारी
Thu, 07 Mar 2019 09:59 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Mar 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों के लिए 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के बाद कुल सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति काउंसलिंग शुक्रवार से शुरू हो रही है। पुनर्मूल्यांकन के बाद 4706 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदनपत्रों की जांच के बाद अर्ह पाए गए 4596 अभ्यर्थियों को नियुक्ति काउंसलिंग के बुलाया गया है। इसकी सूची वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in/ एवं upbeb.org पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सात मार्च की शाम को जारी कर दी गई है।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रूबी सिंह ने बताया कि आठ एवं नौ मार्च के बीच अभ्यर्थियों को अपने अभिलेखों के साथ संबंधित जिले में प्रतिभाग करना होगा। तय तिथि पर काउंसलिंग में उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। सचिव की ओर से स्पष्ट निर्देश है कि जनपद स्तर पर काउंसलिंग के लिए विज्ञप्ति का प्रकाशन नहीं होगा। आठ मार्च को 11 बजे तक बेसिक शिक्षा परिषद की ओर प्रदेश के सभी बीएसए को जनपदवार सूची उपलब्ध करवा दी जाएगी। सचिव का कहना है कि आठ एवं नौ मार्च को काउंसलिंग के बाद जिले में नियुक्तिपत्र जारी किया जाएगा।
सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि काउंसलिंग में अभ्यर्थी को सभी शैक्षिक अभिलेखों के दो सेट में स्वप्रमाणित छाया प्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थियों को ‘सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज’ के पदनाम से आवेदन शुल्क (सामान्य, ओबीसी के लिए 500, एससी-एसटी के लिए 200 एवं विकलांग के लिए नि:शुल्क) का बैंकड्राफ्ट लेकर काउंसलिंग में शामिल होना होगा। काउंसलिंग में 100 रुपये के नोटरी शपथपत्र पर इस आशय की घोषणा करनी होगी कि ऑनलाइन आवेदन में भरी सभी सूचनाएं सही हैं। शपथपत्र में उल्लेख करना होगा कि जनपद में नियुक्ति के उपरांत अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग नहीं करेंगे।