फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   68 posts of Radiologist and only four selected, commission released final selection result of direct recruitme

UPPSC : रेडियोलाॅजिस्ट के 68 पद और चयनित हुए सिर्फ चार, आयोग ने जारी किया सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम

Fri, 24 Feb 2023 12:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 12:24 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 रेडियोलॉजिस्ट के 68 पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। सिर्फ चार अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।

विज्ञापन
68 posts of Radiologist and only four selected, commission released final selection result of direct recruitme
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 रेडियोलॉजिस्ट के 68 पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। सिर्फ चार अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण 64 पद खाली रह गए। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पैथालॉजी के छह पदों का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


रेडियोलॉजिस्ट के 68 पदों में 25 पद अनारक्षित, 20 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 पद अनुसूचित जाति, सात पद ईडब्ल्यूएस एवं एक पद अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित था। इन पदों पर भर्ती के लिए 16 फरवरी को इंटरव्यू आयोजित किया गया था। सिर्फ अनारक्षित श्रेणी में चार अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


आयोग के उप सचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव के अनुसार अनारक्षित श्रेणी के 21 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 20, अनुसूचित जाति के 15, अनुसूचित जनजाति श्रेणी का एक और ईडब्ल्यूएस के सात पद अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गए, जिन्हें पुनर्विज्ञापित किए जाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पैथालाॅजी के छह पदों पर हुई सीधी भर्ती के तहत हर्षिता बरनवाल, गरिमा द्विवेदी, विनिता पासवान, आमोद कुमार सरोज, शैला मौर्या एवं मोहम्मद राफे को चयनित घोषित किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए 14 एवं 15 फरवरी को साक्षात्कार आयोजित किया गया था। इनमें तीन पद अनारक्षित, दो पद अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

पांच अभ्यर्थियों का चयन निरस्त

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 के तहत पांच अलग-अलग विषयों में व्याख्याता के पदों पर चयनित ईडब्ल्यएस श्रेणी के पांच अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया है। इन अभ्यर्थियों ने आयोग में अपने वांछित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए थे। इनकी जगह पांच नए अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। यांत्रिक अभियंत्रण एवं कर्मशाला अधीक्षक विषय में अभ्यर्थी विषाद पांडेय, विद्युत अभियंत्रण में शिवम सिंह, इलेक्ट्रॉनिक्स अभयंत्रण में देवेश प्रताप सिंह, रसायन विषय में शुभम शुक्ला एवं गणित विषय में संजीव कुमार सिंह को सफल घोषित किया गया है।

पीसीएस के 10 अभ्यर्थियों की इंटरव्यू तिथि बदली
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन पर पीसीएस-2022 में 10 अभ्यर्थियों की साक्षात्कार तिथि में परिवर्तन किया है। इन सभी अभ्यर्थियों का इंटरव्यू अब 21 मार्च को होगा। अभ्यर्थी मयंक पांडेय, कामिनी गौतम, प्रियंका चौधरी, जितेंद्र सिंह यादव, हेमंत एवं विनि यादव को 21 मार्च को सुबह नौ बजे और बिपिन कुमार यादव, निखिल शर्मा, डौली सिकरवार एवं पीयूष पांडेय को अपराह्न एक बजे के सत्र में इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed