{"_id":"599745444f1c1b72658b4aa4","slug":"670-candidates-succeeded-in-pcs-j-main-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा में 670 अभ्यर्थी सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा में 670 अभ्यर्थी सफल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
यूपी
- फोटो : source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 2016 में 670 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को इस परीक्षा का परिणमा घोषित कर दिया। सफल अभ्यर्थियों का अब 218 पदों के लिए इंटरव्यू होना है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट ‘http://uppsc.up.nic.in’ पर भी उपलब्ध है। आयोग के सचिव जगदीश ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कट ऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।
पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 18, 19 एवं 20 दिसंबर 2016 को इलाहाबाद एवं लखनऊ केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा में कुल 2149 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कुल 218 रिक्तियां हैं, जिनमें अनारक्षित श्रेणी की 111, अनुसूचित जाति श्रेणी की 45, अनुसूचित जनजाति श्रेणी की चार और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी की 58 रिक्तियां आरक्षित हैं। इनमें क्षैतिज आरक्षण के तहत डीएफएफ श्रेणी की चार एवं महिला श्रेणी अभ्यर्थियों की 43 रिक्तियां शामिल हैं। मुख्य परीक्षा में कुल 218 रिक्तियों के सामने 670 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। यानी एक पद के लिए तकरीबन तीन दावेदार इंटरव्यू देंगे।