{"_id":"5fca8fbe8ebc3ecf8d6d056c","slug":"67-new-corona-infected-with-ntpc-s-agm-dgm-technician","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी के एजीएम, डीजीएम, तकनीशियन सहित 67 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी के एजीएम, डीजीएम, तकनीशियन सहित 67 नए कोरोना संक्रमित
Sat, 05 Dec 2020 01:07 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : पेक्सेल्स
कोरोना की चपेट में बुधवार को एनटीपीसी के एजीएम, डीजीएम सहित कुल 67 नए संक्रमित पाए गए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 66 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इनमें 14 लोगों को दो अलग-अलग अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। जबकि 52 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
Trending Videos
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : पेक्सेल्स
डॉ. सहाय ने बताया कि शुक्रवार को 67 नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना के कुल मरीजाें की संख्या 26870 पहुंच गई है। इसके मुकाबले 25757 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसमें 19285 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। एक्टिव केसों की संख्या बृहस्पतिवार की तरह 765 पर स्थिर है। इसमें 64 संक्रमित एसआरएन चिकित्सालय में, 17 निजी चिकित्सालय में और 23 बेली अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Vaccine
- फोटो : pixabay
शुक्रवार को कुल 5849 लोगों की कोविड की जांच की गई। इसमें 3011 एंटीजन टेस्ट हुए जबकि 2558 आरटीपीसी जांच हुई। 115 लोगों ने निजी लैब में और 165 लोगों की ट्रू नॉट से जांच कराई गई। इसमें निर्माण निगम के इलेक्ट्िरक इंजीनियर, सीआरपीएफ का कांस्टेबल, बेली हॉस्पिटल का एक्सरे तकनीशियन, हाईकोर्ट के दो अधिवक्ता, एनआरन चिकित्सालय की स्टाफ नर्स, एनटीपीसी के एजीएम, डीजीएम, बहादुरपुर प्राथमिक स्कूल के शिक्षक, मुख्य वन संरक्षक कार्यालय के मुख्य सहायक संक्रमित पाए गए।
काेराेना केस
- फोटो : Feature