प्रयागराज : चाकू से हमला कर काट दिया युवक का गुप्तांग, सर्जरी में लगे 65 टांके
उतरांव थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी एक युवक 28 जून को तकरीबन आठ बजे रात अपने घर से कुछ दूरी पर शौच करने के लिए गया था। उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करते हुए चाकू से उसके गुप्तांग पर हमला कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उतरांव थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी युवक के गुप्तांग की सर्जरी कर 65 टांके लगाए गए। हालत में सुधार होने पर युवक ने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उस पर पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर गुप्तांग काट लिया गया था।
उतरांव थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी एक युवक 28 जून को तकरीबन आठ बजे रात अपने घर से कुछ दूरी पर शौच करने के लिए गया था। उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करते हुए चाकू से उसके गुप्तांग पर हमला कर दिया। इस दौरान उसका गुप्तांग कट गया और वह बेहोश होकर गिर गया था। इस दौरान हमला करने वाला युवक मौके से फरार हो गया।
होश आने पर वह खून से लथपथ होकर रोते हुए अपने घर पहुंचा और आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने आननफानन उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां पर उसकी सर्जरी के दौरान 65 टांके लगे हैं। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पीड़ित युवक के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ थाना उतरांव में नामजद तहरीर दी है। इस मामले में उतरांव पुलिस ने आरोपी युवक के ससुर को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष उतरांव श्रवण कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।