फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   65 percent polling in Prayagraj amid clashes and uproar

पंचायत चुनाव : मारपीट और हंगामे के बीच प्रयागराज में लगभग 65 प्रतिशत मतदान

Fri, 16 Apr 2021 02:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Apr 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
65 percent polling in Prayagraj amid clashes and uproar
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण के बीच वोट डालने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर उत्साह दिखाया, कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 65.58 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि कोरांव के कई बूथों पर देर रात तक मतदान जारी रहा। ऐसे में अंतिम तौर पर मत प्रतिशत में और बढ़ोतरी की संभावना है। इसी के साथ कुल 26023 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में बंद हो गया। बैलेट बॉक्स देर रात तक स्ट्रांग रूम में जमा हुए। सभी 23 ब्लाक में दो मई को मतगणना होगी। उसी दिन देर रात तक परिणाम आने की उम्मीद है। निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। 

विज्ञापन

65 percent polling in Prayagraj amid clashes and uproar
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रधान के अलावा जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए बृहस्पतिवार को सुबह सात से शाम छह बजे के बीच मतदान हुआ। अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखा। कोरोना संक्रमण और तीखी धूप का भी असर नहीं दिखा और सुबह से ही मतदाताओं की कतार लग गई। कई बूथों पर तो शाम सात तक बजे मतदान होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

65 percent polling in Prayagraj amid clashes and uproar
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरांव के कुछ बूथों पर रात 10 बजे के बाद भी मतदान जारी रहा। शुरुआत के दो घंटे यानी, सुबह नौ बजे तक 9.11 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वहीं दिन में एक बजे तक 33 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। शाम पांच बजे 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान के बाद भारी सुरक्षा के बीच मत पेटियां संबंधित ब्लाक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचाईं गईं। ब्लाकवार मतगणना दो मई को निर्धारित स्थलों पर होगी। मतदान के दौरान मंडलायुक्त संजय गोयल, आईजी केपी सिंह, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी समेत अन्य अफसर लगातार भ्रमण करते रहे।

विज्ञापन

65 percent polling in Prayagraj amid clashes and uproar
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिला पंचायत सदस्य के 1457, प्रधान के 11922 प्रत्याशी मैदान में

जिला पंचायत सदस्य के 84 पदों के लिए 1457 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 1540 ग्राम प्रधानों का चुनाव होना था। इनमें से आठ प्रधान निर्विरोध चुने जा चुके हैं। प्रत्याशियों की मौत के बाद दो स्थानों पर चुनाव निरस्त कर दिया गया। शेष 1530 पदों के लिए 11922 उम्मीदवार मैदान में थे। क्षेत्र पंचायत के 2086 पदों में से 51 पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 2035 पदों पर 9812 प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 19820 पदों के लिए चुनाव होना था। इनमें से 8849 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इस तरह से शेष 10971 के सापेक्ष मात्र 2832 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे। 

मतदान एक नजर में
समय                मत प्रतिशत

नौ बजे                9.11
11 बजे            20.11
एक बजे            33.00
तीन बजे            45.20
पांच बजे            57.24

65 percent polling in Prayagraj amid clashes and uproar
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रदेश के आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज में 75 फीसदी मतदान 

त्रिस्तरीय पंचायत के लिए पहले चरण में बृहस्पतिवार को प्रदेश के 18 जिलों में मतदान हुआ। प्रदेश स्तर पर इन सभी जिलों में हुए मतदान का प्रतिशत जारी किया गया है। इसके अनुसार प्रयागराज में 75 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पंचायत चुनाव में जिले में 65.58 फीसदी मतदान हुआ है। अफसरों का कहना है कि जिला स्तर पर जारी आंकड़ा ही सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed