फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   63 percent candidates left CGL 20 Tier 1 exam

63 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी सीजीएल 20 टीयर वन परीक्षा

Wed, 25 Aug 2021 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
63 percent candidates left CGL 20 Tier 1 exam
63 percent candidates left CGL 20 Tier 1 exam
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2020 (सीजीएल) की टीयर वन परीक्षा मध्य क्षेत्र में यूपी और बिहार राज्य के 17 जिलों में 13 अगस्त से 24 अगस्त के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 465534 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। लेकिन परीक्षा में 175679 (37.74 फीसद) अभ्यर्थी ही शामिल हुए। लगभग 63 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में आगरा, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, झांसी, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यहां कुल 303847 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। जिसमें महज 104934 (34.54 फीसदी) अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। जबकि, बिहार में यह परीक्षा भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फपुर, पटना, आरा, पुर्णिया जिलों में संपन्न हुई। यहां कुल 161687 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। जबकि परीक्षा में 70745(43.75) फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल हुए। प्रयागराज जिले में परीक्षा के लिए 40142 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। जबकि 16319 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

आवेदन की नहीं बढ़ेगी तिथि
प्रयागराज। एसएससी की ओर से सेंट्रल ऑर्म्ड फोर्स (सीएपीएफएस), एनआईए, रायफल मैन (असम राइफल्स) में कॉस्टेबल (जीडी) 2021 भर्ती परीक्षा में आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग का कहना है कि अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन कर दें। क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त से आगे बढ़ाए जाने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रूफ रीडर भर्ती परीक्षा 2019 का विज्ञापन निरस्त
प्रयागराज। एसएससी की ओर से प्रूफ रीडर भर्ती परीक्षा 2019 का विज्ञापन निरस्त कर दिया। प्रशासनिक वजह से इस पद को निरस्त कर दिया गया है। इसके लिए लिखित परीक्षा हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed