फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   62 percent health workers put corona vaccine, people in town hiccup

62 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया कोरोना टीका, शहर में हिचके लोग

Sat, 23 Jan 2021 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Jan 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
62 percent health workers put corona vaccine, people in town hiccup
prayagraj news : मेडिकल कॉलेज में कोविड वैक्सीन लगवाते डॉ.एसपी सिंह। - फोटो : prayagraj
कोरोना टीकाकरण के पहले चरण के दूसरे सत्र में शुक्रवार को सिर्फ 62 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने केंद्रों तक पहुंचे। सुबह गति धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद ग्रामीण इलाकों में सूचीबद्ध 75 फीसदी हेल्थ वर्करों की उपस्थिति रही। हालांकि इसकी तुलना में शहरी केंद्रों पर टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या कम रही। 
विज्ञापन

पांच हजार को टीका लगाने का था लक्ष्य, 3121 को मिला सुरक्षा चक्र

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिले के 23 केंदों पर पांच हजार लोगों के टीकाकरण के लिए 50 सत्र आयोजित कराने की व्यवस्था की थी। सुबह 8.30 बजे से टीमें मुस्तैद रहीं। इससे पहले आठ बजे तक केंद्रों पर कोविड वैक्सीन पहुंचा दी गई थीं। नौ बजे से टीकाकरण कराने के लिए लोग पहुंचने लगे। सुबह नौ से पांच बजे तक सभी केंद्रों पर सिर्फ 3121 लोगों ने टीकाकरण कराया। यह लक्ष्य का 62.45 फीसदी रहा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी, डब्ल्यूएचओ की टीमें लेती रहीं जायजा

कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नोडल अधिकारी, अधीक्षक, डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ की टीमें भ्रमण करती रहीं। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय, नोडल अधिकारी कोरोना टीकाकरण डॉ. राहुल  सिंह, एसीएमओ डॉ. सत्येद्र राय, संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. एएन मिश्रा के साथ सभी एडीएम, एसडीएम केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 लोगों को हुई दिक्कत

शुक्रवार को कोविड टीकाकरण के दौरान एडवर्स इफेक्ट फालोइंग इम्युनाइजेशन (एएफआई) की कुल दस रिपोर्ट मिलीं । सैदाबाद में तीन, हंडिया में एक, फूलपुर में दो, होलागढ़ और मऊआइमा सीएचसी पर एएफआई के एक-एक केस सामने आए। शहर के नाजरेथ अस्पताल में दो लोगों ने घबराहट की शिकायत की थी। डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा फिर घंटे भर बाद घर भेज दिया। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक टीके का दुष्प्रभाव कहीं सामने नहीं आया। सभी मामलों में घबराहट ही वजह रही। किसी को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। मौके पर चिकित्सकों की टीम ने गाइड लाइन के मुताबिक हेल्थ वर्करों का उपचार किया। सभी अब ठीक हैं। सीएमओ के मुताबिक टीकाकरण के बाद लिखापढ़ी में सिर्फ फूलपुर की एक महिला आई है, जिसे टीका लगने के बाद हुई घबराहट के कारण संयत होने में कुछ समय लगा। इस दौरान उसका बीपी, पल्स आदि सामान्य रहा। किसी तरह की अन्य दिक्कत नहीं हुई। 

पोर्टल ने दिया दगा, ऑफलाइन सूची से किया गया टीकाकरण

शुक्रवार को कोविन पोर्टल कभी चला तो कभी ठप रहा। पोर्टल के दगा देने से टीकाकरण केंद्रों पर टीम सदस्यों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएमओ के मुताबिक पोर्टल पर अपलोड सूची को ऑफलाइन उपलब्ध कराया गया। सभी पटलों पर सूची से मिलान कर टीकाकरण कराया गया। रात में सभी विवरण पोर्टल पर अपलोड करने का काम किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed