फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अब सेकंडों में पकड़ी जा सकेगी ट्रेनों के पहियों में होने वाली गड़बड़ी

अब सेकंडों में पकड़ी जा सकेगी ट्रेनों के पहियों में होने वाली गड़बड़ी

Thu, 28 Mar 2019 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
अब सेकंडों में पकड़ी जा सकेगी ट्रेनों के पहियों में होने वाली गड़बड़ी
अब सेकंडों में पकड़ी जा सकेगी ट्रेनों के पहिये की गड़बड़ी
विज्ञापन

0 रेलवे के पहले एकीकृत हाट एक्सेल, हॉट व्हील एवं हैगिंग पार्ट डीटेक्शन का हुआ शुभारंभ
नोट...फोटो है
प्रयागराज। ट्रेनों के पहियों में हॉट एक्सल से होने वाली गड़बड़ी अब सेकंडों में पकड़ी जा सकेगी। देश में पहली बार इस तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल में एकीकृत हॉट एक्सेल, हॉट व्हील एवं हैंगिंग पार्ट डीटेक्शन को लगाया गया है। इसकी मदद से ट्रेनों के पहियों में हॉट एक्सेल की वजह से होने वाली गड़बड़ी तुरंत पकड़ ली जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने इसका शुभारंभ बुधवार को किया।

दरअसल, गर्मी के मौसम में हॉट एक्सल की घटनाएं ज्यादा होती हैं। इस वजह से पहिये में लगे रबड़ में आग लग जाती है। इस वजह से ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने का भी खतरा रहता है। इस गड़बड़ी को पकड़ने के लिए एनसीआर ने चुनार में हाट एक्सेल, हाट व्हील एवं हैगिंग पार्ट डीटेक्शन को लगाया है। इसे रेलवे ट्रैक के किनारे लगाया गया है। इसमें लगी डिवाइस की मदद से वहां से गुजरने वाली हर एक ट्रेन के नीचे की इमेज खींची जाएगी। इस दौरान अगर किसी पहिये में कोई गड़बड़ी दिखती है तो डिवाइस की मदद से एलार्म बजना शुरू हो जाएगा। एलार्म बजने से समय रहते पहिये में आई खामी दूर की जा सकेगी। इसके पूर्व एनसीआर जीएम ने बुधवार को इलाहाबाद जंक्शन से दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। स्पेशल ट्रेन से हुई निरीक्षण में उन्होंने नैनी ब्रिज को देखा। इसके बाद करछना-भीरपुर के बीच रेेल फाटक संख्या 29 के साथ टोंस पुल को भी देखा। इस दौरान उन्होंने मेजारोड-गैपुरा के मध्य स्पीड ट्रायल भी लिया। जीएम ने जंक्शन और दीनदयाल उपाध्याय के बीच तमाम स्टेशनों में यात्री सुविधाएं परखने के साथ तेजस दुर्घटना राहत वाहन का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर पीसीसीएम एमएन ओझा, डीआरएम अमिताभ, मुकेश गर्ग, शरद मेहता, गौरव कृष्ण बंसल, पीएस राय, वीके नायक, नीरज यादव आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed