{"_id":"5c8ff346bdec2256d212a0a5","slug":"61552937798-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के लिए रेलवे का स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के लिए रेलवे का स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के लिए रेलवे का स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान
प्रयागराज। होली के अवसर पर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। स्पेशल ट्रेन का संचालन वाराणसी से मुंबई सीएसटी तक वाया इलाहाबाद छिवकी के रास्ते होगा। मुंबई से स्पेशल ट्रेन मंगलवार 19 मार्च एवं वाराणसी से 20 मार्च को चलेगी।
मुंबई सीएसटी से होली स्पेशल 19 मार्च की सुबह 5.10 बजे चलेगी जो दादर, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर होते हुए अगले दिन सुबह 08.00-8.02 बजे इलाहाबाद छिवकी एवं दिन में 12 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। वापसी में वाराणसी से स्पेशल ट्रेन 20 मार्च की दोपहर 01.55 बजे चलकर अगले दिन शाम 4.20 बजे मुंबई सीएसटी पहुंच जाएगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार के मुताबिक इस ट्रेन में दो एसी थ्री, आठ स्लीपर, पांच सामान्य आदि के कोच रहेंगे।