फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लखनऊ के लिए शुरू हो गई रोडवेज की पिंक सेवा

लखनऊ के लिए शुरू हो गई रोडवेज की पिंक सेवा

Fri, 15 Mar 2019 10:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के लिए शुरू हो गई रोडवेज की पिंक सेवा
नोट...फोटो है
विज्ञापन

0000000000

लखनऊ के लिए शुरू हो गई रोडवेज की पिंक सेवा
नियमित रूप से सिविल लाइंस बस स्टेशन से यात्रियों को मिलेगी पांच बसें
बस में लगाया गया है पैनिक बटन, महिला कंडक्टर ही इसमें की गई हैं तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। निर्भया फंड से खरीदी गई रोडवेज की महिला पिंक एसी बस प्रयागराज भी पहुंच गई है। सिविल लाइंस बस स्टेशन से इस पिंक सेवा का संचालन नियमित होगा। यहां दिन भर में कुल पांच पिंक बसें लखनऊ के लिए चलेगी। ये सभी बसें दोपहर और शाम के वक्त ही लखनऊ के लिए उपलब्ध होंगी। शुक्रवार को दिन में चली इस पहली बस से काफी यात्री लखनऊ की ओर रवाना हुए।

दरअसल , महिलाओं को समर्पित 25 नई महिला पिंक बसें अभी हाल ही में लखनऊ को मिली है। इसका शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को लखनऊ से दिल्ली के लिए हुआ। अब इसी क्रम में शेष अन्य बसों का संचालन भी शुरू किया गया है। इसमें पांच बसें नियमित रूप से लखनऊ से प्रयागराज और प्रयागराज से लखनऊ के बीच चलेंगी। इसमें काउंटर के अतिरिक्त परिवहन निगम की वेबसाइट से भी टिकटों की बुकिंग रोडवेज द्वारा की जा रही है। प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के मुताबिक सिविल लाइंस बस स्टेशन से पिंक बसें दिन में 1.45, 2.45, 3.45, शाम 4.30 बजे एवं शाम 6.30 बजे संचालित होंगी। लखनऊ से प्रयागराज के लिए इनका समय सुबह 7.45, 8.45, 9.45, 10.45 एवं दिन में 12.15 बजे रहेगा। पिंक बसों में महिलाओं को सुरक्षित सफर करने को मिलेगा और सुविधा भी मिलेगी। इससे देश की आधी आबादी के यात्रा के दौरान आत्मबल बढ़ेगा। पिंक बस से हर वर्ग की महिलाओं को फायदा तो होगा ही साथ ही बसों में महिला परिचालक होने से खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। उन्होंने बताया बस में लगा पैनिक बटन सुरक्षा का अलार्म होगा जिससे 100 नंबर पुलिस का स्वत: डायल होकर कुछ ही देर में पुलिस सहायता के लिए पहुंचेगी। इसमें महिलाएं अपने परिवार के पुरुष सदस्यों के साथ भी सफर कर सकती हैं।
विज्ञापन

पिंक सेवा का किराया
प्रयागराज से लखनऊ 334 रुपये
प्रयागराज से रायबरेली 200 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed