{"_id":"5c8ab06cbdec222ffc358e2e","slug":"61552593004-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटी बैंक खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटी बैंक खुला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो है
00
अब प्रयागराज में भी खुला इंडियन रोटी बैंक
0 प्रत्येक रविवार को एसआरएन अस्पताल पार्क से वितरण
प्रयागराज। चंद्रशेखर आजाद पार्क से बृहस्पतिवार को इंडियन रोटी बैंक की शुरुआत हुई। संस्थापक विक्त्रस्म पांडे ने कहा, भूखे व जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू योजना के तहत प्रारंभ में इस कार्य को सप्ताह में एक दिन ही किया जाता है। बाद में सदस्य जुड़ने पर कार्य दिवसों की संख्या बढ़ाई जाती है। इसमें घरों से रोटियां लाने, ले जाने के लिए युवा वालंटियर और पैकिंग के लिए महिलाएं सहयोग करती हैं। लोग अचार. मिर्च का सलाद गुड. सूखी सब्जी, बिस्किट आदि कोई भी खाद्य सामग्री दान दे सकते हैं। फिलहाल यह देश के कई राज्यों में संचालित है।
प्रदेश कोऑर्डिनेटर संतोष चतुर्वेदी ने बताया कि प्रयागराज में प्रत्येक रविवार को दिन में तीन से सात बजे तक स्वरूप रानी अस्पताल पार्क से इसका वितरण किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय कार्य समिति के पदाधिकारी जितेंद्र तिवारी, प्रदेश कार्य समिति के विकास सिंह सहयोग देंगे। जिला कोऑर्डिनेटर आलोक पांडे, गीता उपाध्याय सहित नितिन पांडे, अतुल मिश्रा को युवा टीम की जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया प्रभारी नवीन पाल एवं हिमांशु जायसवाल के मुताबिक जुड़ने के लिए कोई भी हेल्पलाइन नंबर 98398 93930 पर संपर्क कर सकता है।
आरंभ में बतौर मुख्य अतिथि योगगुरु स्वामी आनंद गिरि ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने संस्था की पहल को सराहा। उन्होंने जरूरतमंदों को भोजन भी बांटा। कार्यक्रम में बिहार से नीतू चतुर्वेदी सहित ओम प्रकाश दुबे. विपिन मिश्रा अनिल विश्वकर्मा बीएन शुक्ला, भास्करनाथ त्रिपाठी आदि मौजूद थे।