फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   स्पाइस जेट को मिला बेहतर रिस्पांस, नौ शहरों की दी कनेक्टिविटी

स्पाइस जेट को मिला बेहतर रिस्पांस, नौ शहरों की दी कनेक्टिविटी

Thu, 03 Jan 2019 07:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
स्पाइस जेट को मिला बेहतर रिस्पांस, नौ शहरों की दी कनेक्टिविटी
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000

स्पाइस जेट के पहले सफर की आधी सीटें फुल, नौ शहरों की कनेक्टिविटी
0 छह जनवरी से शुरू हो रही है दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट
0 रविवार को स्पाइस जेट का 3762 तो एयर इंडिया 6545 रुपये दर्शाया जा रहा किराया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज से दिल्ली के लिए छह जनवरी से शुरू हो रही स्पाइस जेट की फ्लाइट का नौ शहरों से जुड़ाव होगा। इस कारण इसे बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। छह जनवरी को दिल्ली के पहले सफर के लिए आधी से ज्यादा सीटें फुल हो गई हैं। खास बात यह कि एयर इंडिया के मुकाबले स्पाइस जेट का किराया कम है। रविवार की ही बात करें तो एयर इंडिया के 6545 रुपये के मुकाबले स्पाइस जेट का दिल्ली के लिए किराया 3762 रुपये दर्शाया जा रहा था।

दिल्ली की बुकिंग के साथ ही स्पाइस जेट ने देश के नौ शहरों के साथ बैंकाक और हांगकांग की भी बुकिंग का ऑप्शन किया है। स्पाइस जेट ने प्रयागराज से अहमदाबाद, देहरादून, हैदराबाद, पुणे, बंगलूरू, जोधपुर, चेन्नई, गोवा और मुंबई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प दिया है। अभी दिल्ली के लिए प्रयागराज से सिर्फ एयर इंडिया की एकमात्र फ्लाइट थी। इस वजह से एयर इंडिया का किराया भी काफी ज्यादा था। शुक्रवार चार जनवरी की बात करें तो एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली का किराया 14735 रुपये दर्शाया जा रहा है। अब मैदान में स्पाइस के आ जाने के बाद प्रतिस्पर्धा बढ़ने से एयर इंडिया में किराये में कटौती होनी शुरू हो गई है। इसका असर छह जनवरी से दिखना शुरू भी हो गया है। अमूमन सप्ताह भर के अंतराल पर एयर इंडिया का किराया दस हजार या उससे ज्यादा का ही बैठता है लेकिन स्पाइस जेट की फ्लाइट शुरू होने के सप्ताह भर बाद का किराया सात हजार से कम का ही एयर इंडिया की वेबसाइट पर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed