{"_id":"5c291a00bdec2256a03b6e4c","slug":"61546197504-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का अल्टीमेटम, खाली करो फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का अल्टीमेटम, खाली करो फुटपाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस का अल्टीमेटम
खाली करो फुटपाथ
- पेशवाई मार्गों से हटेंगे कब्जे और टीन शेड
- नगर निगम आज चलाएगा अतिक्रमण अभियान
प्रयागराज। कुंभ के मौके पर सड़क और फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पुलिस ने कमान संभाल ली है। पुलिस ने फिलहाल पेशवाई मार्ग और मुख्य बाजारों में घूमकर व्यापारियों को अल्टीमेटम दिया है कि फुटपाथ खाली कर टीन शेड भी हटाएं। रविवार को चौक, बहादुरगंज और कोठापार्चा में पुलिस ने चेतावनी अभियान चलाया। थोड़ी ही देर में पटरियां खाली हो गईं। सोमवार को नगर निगम चौक इलाके में अतिक्रमण अभियान चलाएगा।
कोतवाली इंस्पेक्टर के साथ 50 से अधिक पुलिस कर्मियों ने रविवार को चौक, बहादुरगंज, रामभवन और कोठापार्चा में पैदल घूम-घूम कर व्यापारियों से हद में रहने को कहा। दुकानदारों से साफ तौर पर कहा गया कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसलिए फुटपाथ खाली कर दें। चौक इलाके में तो अधिकांश दुकानें बंद थीं लेकिन कोठापार्चा में पुलिस के अल्टीमेटम देते ही अफरातफरी मच गई। व्यापारियों ने शेड और शोपीस के साथ कपड़े आदि हटा लिए। नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी के मुताबिक सोमवार को चौक, कोठापार्चा इलाके में अतिक्रमण अभियान प्रस्तावित है। इस दौरान उन दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला जाएगा, जिन्हें पहले चेतावनी देकर कब्जे हटवाए गए थे।