फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Higher Education Service Commission changed Assistant Professor Recruitment Examination Program

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने बदला असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम, जानिए नया शेड्यूल

Mon, 29 Oct 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Mon, 29 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
UP Higher Education Service Commission changed Assistant Professor Recruitment Examination Program
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विज्ञापन संख्या-46 के तहत एक अवशेष विषय और विज्ञापन संख्या-47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम सोमवार को घोषित कर दिया। पहले यह परीक्षा 18 नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन उसी दिन यूपी टीईटी की परीक्षा के कारण आयोग को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा टालनी पड़ी। यह परीक्षा अब तीन चरणों में 15 दिसंबर, पांच जनवरी एवं 12 जनवरी को होगी। सोमवार को हुई आयोग की बैठक में इस बाबत निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती होनी है। वहीं, विज्ञापन संख्या-46 के तहत एक अवशेष विषय वाणिज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के 60 पदों पर भर्ती होनी है। इन भर्तियों के लिए आयोग ने लिखित परीक्षा की तिथि 18 नवंबर निर्धारित की थी, लेकिन बाद में उसी दिन यूपी टीईटी की तिथि घोषित कर दी गई। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन करने वाले बहुत से अभ्यर्थियों ने यूपी टीईटी के लिए भी आवेदन कर रखे हैं और वे मांग कर रहे थे कि लिखित परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा आयोग के समक्ष केंद्र निर्धारण भी बड़ी चुनौती थी। एक ही दिन दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के कारण आयोग को समुचित केंद्र भी नहीं मिल पाए। यूपीएचईएससी की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार सोमवार को हुई आयोग की बैठक में इन तमाम मुद्दों पर चर्चा के बाद तय हुआ कि लिखित परीक्षा अब तीन चरणों में 15 दिसंबर, पांच जनवरी एवं 12 जनवरी को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा के लिए तकरीबन 50 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed