फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसएससी: सीएचएसएल परीक्षा चार मार्च से

एसएससी: सीएचएसएल परीक्षा चार मार्च से

Wed, 28 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
एसएससी: सीएचएसएल परीक्षा चार मार्च से
एसएससी: सीएचएसएल परीक्षा चार से 28 मार्च के बीच
विज्ञापन

0 मध्य क्षेत्र उत्तर प्रदेश एवं बिहार में शामिल होंगे 16 लाख 57 हजार परीक्षार्थी
0 अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र, विभाग ने ई-मेल पर भी भेजी जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (सीएचएसएल) 10+2 की ऑनलाइन परीक्षा चार से 28 मार्च के बीच होगी। परीक्षा के लिए आयोग की ओर से प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र उनके ई-मेल और मोबाइल पर एसएमएस करके भेज दिए गए हैं। परीक्षा को लेकर देश भर से कुल 63 लाख 49 हजार 545 आवेदन आए थे। आवेदन पत्रों की छटनी के बाद 61 लाख 16 हजार 44 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत आने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार से इस परीक्षा के लिए 17 लाख 17 हजार 452 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, फार्म की छंटनी के बाद 16 लाख 57 हजार 393 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
मैट्रिक लेवल परीक्षा में 61 हजार इंजीनियरिंग ग्रेजुएट
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान की ओर से जारी सूचना के अनुसार मैट्रिक लेवल परीक्षा के लिए मध्य क्षेत्र के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में 61 हजार इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, 2085 एमसीए, 3557 एमबीए डिग्री धारक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उच्च योग्यता वाले छात्रों के आवेदन करने से परीक्षा में लगातार प्रतियोगिता बढ़ रही है।
विज्ञापन


पटना में सबसे अधिक परीक्षार्थी
एसएससी की सीएचएसएल परीक्षा में पटना में सबसे अधिक छह लाख 47 हजार 396 परीक्षार्थी शामिल होंगे। लखनऊ में दो लाख 55 हजार 981 परीक्षार्थी, इलाहाबाद में एक लाख 73 हजार 809 परीक्षार्थी, कानपुर में एक लाख 54 हजार 614 परीक्षार्थी, वाराणसी में एक लाख 44 941 परीक्षार्थी, आगरा में एक लाख 29 हजार 471 परीक्षार्थी, गोरखपुर में 85 हजार 641 परीक्षार्थी एवं बरेली में 65 हजार 540 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed