फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रक्षा बंधन पर रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे

रक्षा बंधन पर रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे

Wed, 02 Aug 2017 07:58 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
रक्षा बंधन पर रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे
रक्षा बंधन पर रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे
विज्ञापन

पांच से 10 अगस्त के बीच विभिन्न स्थानों के लिए लगेंगे 134 अतिरिक्त फेरे

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
रक्षा बंधन और उसके आसपास की तिथियों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। रोडवेज की तैयारी है कि इलाहाबाद से कानपुर, लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, गोरखपुर, दिल्ली आदि मार्ग पर चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए जाएं। इस दौरान पांच से दस अगस्त के बीच छुट्टी न लेने वाले रोडवेज के कंडक्टरों और ड्राइवरों को प्रोत्साहन राशि देने की भी बात कही गई है।

इस बार रक्षा बंधन का पर्व सोमवार सात अगस्त को है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पर्व के पूर्व एवं उसके बाद बसों में भीड़ उमड़नी तय है। सर्वाधिक भीड़ पांच अगस्त से दस अगस्त के बीच होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए रोडवेज ने संबंधित तिथि पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने की तैयारी की है। इस अवधि में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, दिल्ली आदि मार्ग पर बसों के 134 अतिरिक्त फेरे लगेंगे। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक पांच से दस अगस्त के बीच छुट्टी न लेने वाले रोडवेज कर्मियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इसके तहत चालकों एवं परिचालकों को छह दिन के दौरान 1800 किमी पूर्ण करने पर 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। संविदा चालकों एवं परिचालकों को 1800 किमी या उससे ज्यादा करने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा। वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों को एक मुश्त 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


रूट वार इस तरह रहेगा अतिरिक्त बसों का संचालन
मार्ग का नाम कुल अतिरिक्त फेरे

इलाहाबाद-कानपुर-दिल्ली मार्ग 10
इलाहाबाद-लखनऊ-दिल्ली मार्ग 04
इलाहाबाद-लखनऊ मार्ग 20
इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग 20
इलाहाबाद-कानपुर मार्ग 20
इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग 20
इलाहाबाद-गोरखपुर मार्ग 20
इलाहाबाद-मिर्जापुर मार्ग 10
इलाहाबाद-बांदा मार्ग 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed