{"_id":"5949404d4f1c1b8f148b484a","slug":"61497972813-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्त विवि से अब योग में करें डिप्लोमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्त विवि से अब योग में करें डिप्लोमा
Updated Tue, 20 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
00000000000
मुक्त विवि से अब योग में करें डिप्लोमा
0 जुलाई सत्र से योग में डिप्लोमा एवं थिरैपी, एडवांस डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा में मिलेगा प्रवेश
0 योग में डिग्री कोर्स प्रारंभ करने को स्लेबस तैयार, स्वीकृति के लिए यूजीसी को भेजा
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को योग में डिप्लोमा का तोहफा दिया है। विवि जुलाई सत्र से योग में डिप्लोमा एवं थिरैपी, एडवांस डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम प्रारंभ करने जा रहा है।
विवि में अभी योग में प्रमाण पत्र का छह माह का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कुलपति प्रोफेसर एमपी दुबे ने बताया कि पूरी दुनिया में योग के बढ़ते महत्व को देखते हुए योग में डिप्लोमा, परास्नातक डिप्लोमा तथा भविष्य में डिग्री कोर्स प्रारंभ करने के लिए स्लेबस तैयार कर लिया गया है, जिसकी जिम्मेदारी निदेशक स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा को दी गई थी। बताया कि योग प्रशिक्षकों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर विवि ने एडवांस डिप्लोमा कार्यक्रम प्रारंभ किया है। योग में डिप्लोमा करने वाले शिक्षार्थी एडवांस डिप्लोमा में सीधे प्रवेश ले सकेंगे।
बताया कि डिप्लोमा कोर्स तत्काल प्रारंभ किया जा रहा है जबकि योग में स्नातक कार्यक्रम यूजीसी की स्वीकृति मिलने के बाद शुरू किया जाएगा। दो वर्षीय योग में एडवांस डिप्लोमा करने वालों लेटरल इंट्री के माध्यम से एक वर्ष में योग में स्नातक करने की सुविधा दी जाएगी। निदेशक स्वास्थ्य विज्ञान प्रोफेसर गिरिजा शंकर शुक्ला ने योग में स्नातक एवं परास्नातक का स्लेबस विद्या परिषद एवं कार्य परिषद से स्वीकृति के बाद यूजीसी को भेजा गया है।