फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अब ऑनलाइन पाठ्य सामग्री, फीस भी होगी कम

अब ऑनलाइन पाठ्य सामग्री, फीस भी होगी कम

Fri, 09 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
अब ऑनलाइन पाठ्य सामग्री, फीस भी होगी कम
अब ऑनलाइन पाठ्य सामग्री, फीस भी होगी कम
विज्ञापन

0 डिजिटल अधिन्यास प्रश्न बैंक की भी होगी स्थापना
0 विद्यार्थियों के हित में मुक्त विवि का अहम फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के सभी कोर्स ऑनलाइन किए जाएंगे। इस दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। पहले चरण में एमसीए और कॉमर्स के 50 फीसदी कोर्स और बाकी विषयों के 20 फीसदी कोर्स तैयार किए जाएंगे। इसके लिए कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने सभी विद्या शाखाओं के निदेशकों को पाठ्य सामग्री तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही डिजटिल अधिन्यास प्रश्न बैंक की स्थापना का भी निर्णय लिया गया है।
कुलपति ने बताया कि पाठ्यसामग्री ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय ने पिछले साले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। आगामी सत्र में विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन पाठ्यसामग्री प्राप्त करने का विकल्प खुला रहेगा। ऑनलाइन सामग्री प्राप्त करने पर प्रवेश के समय निर्धारित शुल्क में उसी अनुपात में कटौती की जाएगी। कुलपति ने बताया कि मौजूदा व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय सभी छात्र-छात्राओं को उनके घर के पते पर पाठ्य सामग्री भेज रहा है लेकिन डाक विभाग की गड़बड़ी के कारण पाठ्य सामग्री पहुंचने में दिक्कत आ रही हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने इसी समस्या के मद्देनजर डिजिटल इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पहले चरण में 50 फीसदी पाठ्य सामग्री डिजिटल माध्यम से तैयार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने सभी विद्या शाखाओं के निदेशकों एवं प्रभारियों को बैठक कर निर्देश दिया है कि पाठ्य सामग्री को डिजिटल मोड में तैयार कराकर विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाए। बैठक में यह भी तय हुआ कि पाठ्य सामग्री डाउनलोड करने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को पासवर्ड भी दिया जाएगा। कुलपति ने बताया कि इसी क्रम में विश्वविद्यालय में डिजिटल अधिन्यास प्रश्न बैंक की स्थापना की जाएगी, जिसमें सत्रवार विभिन्न कार्यक्रमों के प्रश्नपत्र उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने प्रश्न बैंक भी तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed