{"_id":"60ad59c881e280120b615458","slug":"60-days-later-48-new-corona-infected-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 दिन बाद 48 नए कोरोना संक्रमित, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 दिन बाद 48 नए कोरोना संक्रमित, दो की मौत
Wed, 26 May 2021 01:40 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी मार्ग स्थित कोविड जांच केंद्र में जांच करवाती युवती।
- फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में करीब 60 दिन बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या काफी कम आई है। इससे पहले 29 मार्च को 50 लोग पॉजिटिव आए थे। मंगलवार को संक्रमितों का आंकड़ा 50 से भी नीचे आ गया। 24 घंटे में 48 लोगों में संक्रमण की पु
विज्ञापन
ष्टि हुई। वहीं उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हुई। 126 लोग स्वस्थ भी हुए।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक जांच का दायरा बढ़ाने के बाद भी अब संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। वहीं उपचार के दौरान संक्रमितों की मौत की संख्या में भी कमी आई है। ट्रेसिंग अभियान का असर इस कदर है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमित कम चिह्नित हो रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि मंगलवार को 10519 लोगों की कोविड जांच की गई। इनमें पॉजिटिव रिपोर्ट वालों में ज्यादा शहरी इलाकों में रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में कुल 126 लोगों ने कोरोना को मात दी। इनमें विभिन्न कोविड अस्पतालों से 17 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 109 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमितों में न्यायमूर्ति के पीए, रिव्यू अफसर, अधिवक्ता शामिल
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक मंगलवार को संक्रमितों में हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश के पीए, हाईकोर्ट के एक रिव्यू अफसर, एक अधिवक्ता, आशा कार्यकर्ता, रेलवे के लोको पायलट सहित अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर लोगों ने होम आइसोलेशन के आवेदन किया है, मौके पर आरआरटी टीम भेजकर उपचार संबंधी निर्णय लिया जाएगा।