फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   5G facility will be changed in old 4G mobiles

पुराने 4जी मोबाइल में बदलाव कर मिलेगी 5जी सुविधा

Fri, 25 Oct 2019 01:49 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
5G facility will be changed in old 4G mobiles
5G facility will be changed in old 4G mobiles
प्रयागराज। मोबाइल में 5जी तकनीक के आने के साथ पुराने 4जी मोबाइल में सुधार करके उसे प्रयोग में लाने के बारे में हमारे तकनीकी विशेषज्ञ तैयार हैं। पुराने मोबाइल में लगे चिप और डिवाइस को कम खर्च में किस प्रकार अपडेट करके उसे उपयोग में लाया जाए, इस बारे में इलेक्ट्रानिक एवं कम्युनिकेशन से जुड़े विशेषज्ञ सक्रिय हो गए हैं। इस बारे में मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के इलेक्ट्रानिक एवं कम्युनिकेशन विभाग की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में विशेषज्ञ मंथन करते नजर आए।
विज्ञापन

एमएनएनआईटी में वीएलएलआई, कम्युनिकेशन सिग्नल प्रोसेसिंग विषय पर आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों ने पुराने 4जी मोबाइल में बदलाव करके इसे 5जी मोबाइल में बदले जाने के बारे में अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन सचिव प्रो. मनीष तिवारी ने बताया कि सेमिनार के आरंभ में इस बात पर चर्चा हुई कि आखिर में 5जी तकनीक आने के बाद क्या 4जी मोबाइल डिब्बे में बदल जाएंगे और यह कबाड़ हो जाएंगे। इस बारे में तीन दिन के सेमिनार में हुई चर्चा के बाद यह पाया गया कि कम खर्च वाली डिवाइस के जरिए 4जी मोबाइल को 5जी में बदल दिया जाएगा। इसके लिए मोबाइल में एक, दो चिप में बदलाव होगा, बदलाव करके पूरे मोबाइल को 5जी में बदल दिया जाएगा। इसके लिए पुराने टॉपर में सुधार करके उसे 5जी के लिए कर दिया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. अमित धवन ने बताया कि सेमिनार में आए सुझाव को अपनाकर जल्द ही इस दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन

5जी तकनीक से सूचना के क्षेत्र में क्रांति आएगी
0 एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी का कहना है कि 5जी से तकनीक से सूचना के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी। नई तकनीक 4जी तकनीक से कई गुना होगी। इस तकनीक के उपयोग में आने के बाद दैनिक जरूरतों से जुड़ी तकनीकी सुविधाएं भी हाइटेक हो सकेंगी। 5जी तकनीक पूरी तरह से 4जी तकनीक से अलग होगी। इसकी स्पीड आरंभिक दौर में टेलीकॉम कंपनियों की स्थिति पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5जी से मोबाइल ब्राडबैंड में आएगा सुधार
0 अमेरिका, स्विटजरलैंड, फिनलैंड, ब्रिटेन जैसे देश में 5जी सुविधा शुरू हो चुकी है। इस सुविधा के आ जाने के बाद इंटरनेट की मदद से अधिकतर काम बड़ी आसानी से हो सकेगा। 5जी कामर्शियल नेटवर्क आने के बाद पहला लाभ मोबाइल ब्राडबैंड को मिलेगा। इससे स्मार्टफोन उपयोग करने में बेहतर अनुभव होगा। 5जी तकनीक आने के बाद इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाएगी। प्रो. मनीष तिवारी ने बताया कि आने वाले समय में 4जी के टॉवर को 5जी में बदलने के लिए उनमें बदलाव करके ऑप्टिकल फाइबर से लैस करना होगा। उन्होंने बताया कि हमारे शोधकर्ता नई तकनीक के अनुसार बदलाव करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed