फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   59 rooms of three hostels of IVV sealed

Prayagraj News: इविवि के तीन हॉस्टलों के 59 कमरे सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
59 rooms of three hostels of IVV sealed
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के तीन हॉस्टलों के 59 कमरे मंगलवार को सील कर दिए गए। हॉस्टल में अवैध कब्जे के खिलाफ इविवि प्रशासन की ओर से जारी अभियान के दौरान केपीयूसी, डायमंड जुबली (डीजे) और एएन झा हॉस्टल में मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

अभियान सुबह 10 बजे शुरू किया गया। पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान केपीयूसी हॉस्टल में 37, डायमंड जुबली हॉस्टल में चार और एएन झा हॉस्टल में 18 कमरों की जांचकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने वहां ताला लगा दिया और इन सभी कमरों को सील कर दिया। अभियान की अगुवाई कर रहे चीफ प्रॉक्टर डॉ.राकेश सिंह ने बताया कि कार्रवाई की शुरुआत डायमंड जुबली हॉस्टल से की गई।
विज्ञापन

डायमंड जुबली हॉस्टल में 120 छात्रों के रहने की क्षमता है। इसमें 116 वैध मिले और चार कमरों पर अवैध कब्जा पाया गया। चारों कमरों को सील कर दिया गया। केपीयूसी हॉस्टल में 150 छात्रों के रहने की क्षमता है। इनमें से 37 कमरों में अवैध कब्जे थे। वहीं, एएन झा हॉस्टला में 150 में से 132 वैध अंत:वासी पाए गए और 18 में अवैध कब्जे होने की वजह से उन्हें सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान वैध छात्रों के आईकार्ड एवं अन्य अभिलेखों से उनका सत्यापन भी किया गया। साथ ही हॉस्टलों में कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। चीफ प्रॉक्टर के अनुसार परीक्षा एवं अन्य आवश्यक कार्यों से एएन झा हॉस्टल से बाहर गए कुछ छात्रों के कमरों का सत्यापन बाद में किया जाएगा। अगर उन कमरों में अवैध कब्जा मिलता है तो उन्हें सील कर दिया जाएगा।

पीसीबी और जीएन झा में आज होगी कार्रवाई
चीफ प्रॉक्टर डॉ.राकेश सिंह के अनुसार 10 जनवरी को जीएन झा और पीसीबी हॉस्टल में अवैध कब्जा हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जीएन झा में 200 छात्रों के रहने की क्षमता है। इनमें से 96 कमरों में वैध छात्र हैं, जबकि 104 पर अवैध कब्जा है। पीसीबी में 250 छात्रों के रहने की क्षमता है। इस हॉस्टल में भी कुछ कमरों में अवैध कब्जे की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed