फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   56 children who lost their parents from Corona will get help soon

कोरोना से माता-पिता खोने वाले 56 बच्चों को जल्द मिलेगी मदद

Thu, 17 Jun 2021 08:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Jun 2021 08:53 PM IST
सार

  • शासन को भेजी गई सूची, 4000 रुपये प्रति माह की दर से छह किस्तों का होगा एडवांस भुगतान
  • अब तक हुए 115 आवेदन, की जा रही प्रपत्रों की जांच, छह के माता-पिता दोनों का हो चुका है निधन

विज्ञापन
56 children who lost their parents from Corona will get help soon
prayagraj news : money - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना संक्रमण की वजह से मां या पिता या फिर दोनों को खोने वाले 56 बच्चों को जल्द ही आर्थिक मदद मिलेगी। दस्तावेजों की जांच हो चुकी है और मुख्यमंत्री बाल योजना के लिए इन्हें पात्र पाया गया है। सूची शासन को भी भेज दी गई है। इन्हें छह महीने की सहायता राशि का अग्रिम भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना की वजह माता-पिता या अभिभावक खोने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री बाल योजना के तहत हर महीने 4000 रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। पात्रों को छह महीने के लिए 24 हजाहर रुपये का अग्रिम भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा भी मदद भी घोषणा की गई है। इसके लिए जिले में अब तक 115 बच्चों के अभिभावकों ने आवेदन किया है। इनमें छह बच्चे ऐसे हैं जिनके माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है। कुल 115 में से 56 आवेदकों ने सभी दस्तावेज जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन


जांच के बाद इन्हें पात्र भी पाया गया है। अन्य के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इनमें से कई आवेदकों ने अभी तक सभी दस्तावेज जमा नहीं किए हैं। ज्यादातर के मृत्यु प्रमाण पत्र ही प्राप्त नहीं हुए हैं। सभी आवश्यक कागजात एकत्रित करने में संबंधित विभागों को मदद किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि 56 पात्रों की सूची शासन को भेज दी गई है। बजट मिलते ही मदद पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed