इलाहाबाद हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता सहित 55 कोरोना के नए संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना अब हाईकोर्ट को भी अपनी चपेट में ले लिया है। दो दिन पहले चीफ स्टैंडिंग काउंसिल के बाद सोमवार को अपर महाधिवक्ता भी पॉजिटिव आ गए हैं। सोमवार को कुल 55 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें जारी, मांडा, कोरांव, शंकरगढ़, हंडिया, फूलपुर सहित ग्रामीण इलाकों के भी पचास फीसदी लोग संक्रमित पाए गए हैं। डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मरदापुर, जारी, फूलपुर, झूंसी से संक्रमित होने वालों की संख्या अधिक पाई गई है। पॉजिटिव आने वालों में गढ़ी कला का 45 साल का व्यक्ति, बहरिया मदरापुर से 24 साल, बारा पॉवर प्लांट से 54 वर्षीय महिला कर्मचारी, हेतापट्टी से 21 वर्ष, शंकरगढ से 17 साल की किशोरी पॉजिटिव आई है।
जारी से एक ही परिवार से 35 साल का युवक, 54, 28, 30 साल की महिला, छह साल की बच्ची संक्रमित हुई है। नाहरपुर से 42 साल, 35 साल पुरूष, हंडिया सब्जी मंडी से 46 साल का पुरूष, 25 साल की युवती, 36 एवं 35 साल की युवती, 68 साल का बुजुर्ग, हंडिया से 29 साल का युवक, मुकुंदपुर से 26 साल की युवती और तीन साल का बच्चा पॉजिटिव है।
इफको टाउनशिप से 55 साल का कर्मचारी, फूलपुर के शेषपुर से 70 साल का बुजुर्ग, 52 साल की महिला, नंदौत से 24 साल का युवक, मंाडा उमापुर से 40 साल की युवती, कोरावं मालवीयनगर से 19 साल की युवती, झूंसी त्रिवेणीपुरम से 32-32 साल का युवक, 50 साल की महिला, पुराना मम्फोर्डगंज से 43 साल का व्यक्ति पॉजिटिव है।
भोलाकापुरा सैनिक कॉलोनी से 54 साल की अधेड़, न्यायपुर करेली से 40 साल की महिला, रेलेवे कॉलोनी से 56 साल का पुरूष, टैगोर टाउन से 42 साल का व्यक्ति, प्रीतमनगर से 65 साल, 24 साल, सुलेम सराय से 30 साल, जार्जटाउन से 60 साल, करछना से 30 साल के पुरूष और महिला ग्राम से 62 साल, दरभंगा कॉलोनी से 76 साल, एसआरएन से 30 साल की महिला संक्रमित पाई गई।