फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   52 news corona case in prayagraj

Prayagraj Corona Update: कोरोना का वार, 52 नए मरीज मिले, 419 एक्टिव केस

Wed, 22 Jul 2020 01:39 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
52 news corona case in prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिले में कोरोना का संक्रमण का वार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा संक्रमितों की संख्या कुछ कम रही, लेकिन 52 नए कोविड पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही अब तक कुल एक्टिव केस 1071 हो गए हैं। कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या 419 हो गई है। संक्रमण की पुष्टि के बाद मरीजों को एंबुलेंस से कोविड केयर सेंटर भेजने का काम किया गया, जो समयभाव से अस्पताल नहीं पहुंचाए जा सके, उन्हें घरों में क्वारंटीन कर बुधवार सुबह अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन

52 news corona case in prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक मंगलवार को 1676 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। इनमें 1371 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। 52 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

जिले में 52 संक्रमित मरीजों के साथ कुल पॉजिटिव केस 1071 हो गए हैं। मिठाई व्यवसायी समेत दो कोरोना संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में कोविड संक्रमित होकर जान गंवाने वालों की संख्या 40 हो गई है। इसके साथ ही एक्टिव केस 419 हो गए हैं। जिनका विभिन्न कोविड केयर सेंटर में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

52 news corona case in prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

संक्रमितों में नवाबगंज थाना प्रभारी, डफरिन की महिला स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल

पुलिस विभाग में भी कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ता जा रहा है। कंट्रोल रूम में कार्यरत तीन कर्मचारियों के बाद नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। थाने के 64 पुलिस कर्मियों की कोविड जांच के लिए मंगलवार को नमूने लिए गए। वहीं होलागढ़ थाने के पते पर रहने वाला एक मरीज पुलिस विभाग में संक्रमण प्रसार का संकेत है। संक्रमितों की सूची से साफ है कि शहर में कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ा है। नए 52 संक्रमितों में ग्रमीण इलाकों के 21 मरीज हैं।

विज्ञापन

52 news corona case in prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना के नोडल प्रभारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक संक्रमितों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शहर के नए इलाकों से भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को नए संक्रमित साउथ मलाका, बेनीगंज, छोटा बघाड़ा, मुट्ठीगंज, अल्लापुर, टैगौर टाउन और दारागंज के रहने वाले हैं। वहीं 42 वीं वाहिनी पीएसी, नया पुरवा कॉलोनी, बड़ा चाका नैनी, मीरापुर, कृष्णानगर कीडगंज, हाशिमपुर रोड, नया पूरा करेली, त्रिवेणी पुरम-छतनाग झूंसी, बेगम सराय में रहने वाले पॉजिटिव पाए गए हैं।

52 news corona case in prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

30 लोगों ने दी कोरोना को मात, अस्पतालों से मिली छुट्टी

कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच सुखद यह है कि कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। मंगलवार को विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में भर्ती 30 मरीजों को छुट्टी देकर घर भेजा गया। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक सर्वाधिक 16 मरीजों को एसआरएन अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। छह मरीज कोटवा एट बनी, तीन मरीज तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) और रेलवे कोविड केयर सेंटर से पांच मरीज डिस्चार्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed