फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air India and Jet airways change their flights schedule, know new time table

एयर इंडिया और जेट की सभी फ्लाइट्स का बदला शेड्यूल, जानिए नया समय

Sun, 28 Oct 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Sun, 28 Oct 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
Air India and Jet airways change their flights schedule, know new time table
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रयागराज से विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली फ्लाइटों का समय रविवार से बदल गया है। प्रयागराज से लखनऊ, पटना एवं दिल्ली जाने वाली जेट एयरवेज और एयर इंडिया की फ्लाइट बदले हुए समय से चलीं। अब सोमवार से जेट एयरवेज की इंदौर एवं नागपुर जाने वाली फ्लाइट भी बदले हुए समय से चलेंगी।
विज्ञापन


दरअसल, डीजीसीए का विंटर शेड्यूल रविवार से लागू हो गया है। जो अगले वर्ष 30 मार्च तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में प्रयागराज से संचालित सभी विमानों के आगमन एवं प्रस्थान समय में रविवार से परिवर्तन हो गया। रविवार को जेट एयरवेज की फ्लाइट लखनऊ से सुबह 7.05 बजे की बजाय 8.35 बजे चली। इसी तरह प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट ने दिन में 12.30 की बजाय 1.50 बजे उड़ान भरी।
विज्ञापन


पटना जाने वाली फ्लाइट भी अभी तक सुबह 8.20 बजे उड़ान भरती थी, जो रविवार की सुबह अपने नये समय दस बजे रवाना हुई। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट जो शाम 4.55 बजे उड़ान भरती थी, वह रविवार से अब शाम 5.05 बजे उड़ान भरने लगी। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक विंटर शेड्यूल रविवार से प्रभावी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद से चलने वाले विमानों का विंटर शेड्यूल

इलाहाबाद से चलने वाले विमानों का विंटर शेड्यूल

विमान- कंपनी - कहां से कहां तक - पहले- अब

जेट एयरवेज - इलाहाबाद-लखनऊ, अपराह्न 12.30-1.25-  अपराह्न 1.50-3.00

जेट एयरवेज- लखनऊ-इलाहाबाद- सुबह 7.05-7.55- सुबह 8.35-9.35

जेट एयरवेज - इलाहाबाद-पटना - सुबह 8.20-9.35- सुबह 10.00-11.25

जेट एयरवेज - पटना-इलाहाबाद- सुबह 10.25-11.45 - सुबह 11.50-01.20

जेट एयरवेज- इलाहाबाद -इंदौर - सुबह 11.00-01.05 - सुबह 11.25-01.25 (29 अक्तूबर से)

जेट एयरवेज - इंदौर-इलाहाबाद - अपराह्न 1.55-3.55 - अपराह्न 1.55-3.50 (29 अक्तूबर से)

जेट एयरवेज - इलाहाबाद-नागपुर - शाम 4.10-5.55 - शाम 4.20-6.15 (29 अक्तूबर से)

जेट एयरवेज - नागपुर-इलाहाबाद - सुबह 8.40-10.35 - सुबह 8.55-11.00 (29 अक्तूबर से)

एयर इंडिया - इलाहाबाद-दिल्ली - शाम 4.55-7.00 - शाम 5.05-7.00

एयर इंडिया - दिल्ली-इलाहाबाद - अपराह्न 3.10-4.30 - अपराह्न 2.55-4.40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed