{"_id":"5bae382a867a557ebe1e9783","slug":"51538144298-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग
Updated Fri, 28 Sep 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
000000000000000
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग
0 फोरेंसिक रिपोर्ट में बदल गई हत्या की कहानी, जवाब तलब
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मां पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और सीबीआई से जवाब मांगा है। याचिका पर 28 अक्तूबर को अगली सुनवाई होगी। मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
सीमा के अधिवक्ता ओपी सिंह का कहना था कि पुलिस का दावा है कि उसने वह पिस्टल और गोली बरामद कर ली है, जिससे मुन्ना बजरंगी की हत्या की गई थी। पहले एक पिस्टल के इस्तेमाल की बात आई थी। फोरेंसिक जांच से पता चला कि बरामद गोली उस पिस्टल की है ही नहीं, जिससे हत्या करने की बात कही जा रही है। अब पुलिस दूसरी पिस्टल के इस्तेमाल की बात कह रही है जबकि दूसरी कोई पिस्टल बरामद नहीं हुई है। अधिवक्ता का कहना था कि पुलिस जानबूझकर केस को कमजोर बना रही है। इसलिए जांच सीबीआई को सौंपी जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।